लाखों की नौकरी छोड़ की थी UPSC की तैयारी, सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग, पत्नी भी IAS ऑफिसर, पढ़े IPS Archit Chandak की सक्सेस स्टोरी

लाखों की नौकरी छोड़ की थी UPSC की तैयारी, सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग, पत्नी भी IAS ऑफिसर, पढ़े IPS Archit Chandak की सक्सेस स्टोरी

IPS Archit Chandak : UPSC देश की कठिन परिक्षाओं में से एक परीक्षा मानी जाती है, इस परीक्षा को पास करने के बाद रैंक के अनुसार उम्मीदवारों को आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) जैसे अधिकारी के रूप में चुना जाता है, लेकिन इन सब पदों में से सबसे ज्यादा IAS और IPS के पद की चर्चा रहती है, ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे आईपीएस के बारे में बताने जा रहे है जो 35 लाख की जॉब छोड़कर IPS बने। इस आईपीएस अधिकारी  का नाम अर्चित चांडक है और उनकी पत्नी भी एक आईपीएस ऑफिसर है।

जानिए IPS Archit Chandak के बारें में

  1. अर्चित चंदक  2018 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं  अर्चित चांडक महाराष्ट्र के नागपुर के शंकर नगर के रहने वाले हैं।  उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भवन के बीपी विद्या मंदिर से की। वही विशिष्ट इंजीनियरिंग स्कूल, आईआईटी में चले गए, जो सभी बीटेक उम्मीदवारों के लिए एक सपना है।
  2. अर्चित चांडक ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री पूरी की। वह 2012 में जेईई परीक्षा में शहर के टॉपर थे। इंटर्नशिप के दौरान उन्हें एक जापानी कंपनी द्वारा 35 लाख वेतन पैकेज की भी पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने नौकरी से इनकार कर दिया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने में जुट गए।
  3. उनकी स्नातक की पढ़ाई 2016 में पूरी हुई जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया। वह 2018 में यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 184 हासिल की।
  4. चांडक शुरू में भुसावल के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस अधिकारी के रूप में तैनात थे।वह वर्तमान में नागपुर पुलिस में डीसीपी पद पर तैनात हैं.
  5. चांडक को शतरंज खेलना भी पसंद है और उनकी फाइड रेटिंग 1,820 है। उन्होंने 42 किमी की मुंबई मैराथन भी पूरी की है।
  6. चांडक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी जिंदगी की झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। फिलहाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके कुल 92.2k फॉलोअर्स हैं।

आईपीएस की पत्नी भी आईएएस ऑफिसर

  1. आईपीएस अर्चित चांडक ने अपनी यूपीएससी बैचमैट आईएएस सौम्या शर्मा से शादी की है, जो वर्तमान में जिला परिषद नागपुर में सीईओ के पद पर तैनात हैं।
  2. सौम्या शर्मा ने ऑल इंडिया नौवीं रैंक हासिल की थीं,  सौम्या के साथ एक बात और है कि वह श्रवण बाधित हैं। मतलब उन्हें सुनाई नहीं पड़ता। 16 साल की उम्र में उन्होंने सुनने की क्षमता खो दी थी।
  3. चांडक ने अपनी यूपीएससी बैचमेट, आईएएस सौम्या शर्मा से शादी की है, जो जिला परिषद नागपुर में सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।
  4. अर्चित चंदक  2018 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं और सौम्या शर्मा 2018 बैच की ही महाराष्ट्र कैडर की आईएएस ऑफिसर हैं। आईपीएस अर्चित चंदक महाराष्ट्र के नांदेड में पोस्टेड हैं।
  5. अर्चित चंदक IIT Delhi के छात्र रह चुके हैं जबकि सौम्या शर्मा ने दिल्ली के नेशनल लॉ स्कूल से पढ़ाई की है।
  6. सौम्या शर्मा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर करीब ढाई लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं जबकि अर्चित चंदक के इंस्टाग्राम एकाउंट को 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

नोट – यह सभी जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से जुटाई गई है, इसमें फेरबदल भी हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews