MP News: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बढ़ी स्कॉलरशिप आवेदन की तिथि, मिलेगी 25000 तक राशि, जानें लास्ट डेट

up board

MP Scholarship Update : मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। केन्द्रीय उप कल्याण आयुक्त, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, श्रम कल्याण संगठन जबलपुर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिये पात्र छात्र-छात्रा NSP पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल,  बीडी, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह, मैग्नीज, क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (National Scholarship Portal NSP) पर ऑनलाइन आवेदन कर छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।  सरकार ने बीडी, चूना-पत्थर, डोलोमाइट, लौह, मैग्नीज, क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पुत्र-पुत्रियों को वित्तीय सहायता योजना में कक्षा 1 से उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर छात्रवृत्ति और गणवेश के लिये 1000 से अधिकतम 25000 रूपये तक की राशि स्वीकृत की है।

ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिये ई-मेल wcjab@mp.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों और संस्थाओं द्वारा सत्यापित नहीं किये गये आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन करने के बाद आवेदन-कर्ता की जिम्मेदारी होगी की वे स्वयं अध्ययनरत शिक्षण संस्थान में सम्पर्क कर आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन कराएँगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews