School Holiday : कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, इतने दिन बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, आदेश जारी, जानें कब से खुलेंगे स्कूल?

School Holiday

School Holiday /Summer Vacation 2023 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बाद बिहार के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गई है।

पटना के डीएम ने जिले के सभी स्कूलों को आगामी 18 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। बच्चों के हेल्थ को देखते हुए जिला प्रशासन ने फैसला लिया है।पटना जिले के 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पटना डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि इस दौरान किसी तरह की शैक्षिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। पटना से अलावा भी कई जिलों में निजी स्कूलों ने अपने स्तर से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी है। ज्यादातर प्राइवेट स्कूल 19 जून से खुलने वाले हैं।

मौसम को देखने के बाद 18 के बाद छुट्टियों पर होगा विचार

आदेशानुसार, राजधानी पटना में भीषण गर्मी और तेज लू को ध्यान में रखते हुए प्री स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी के इस निर्देश को विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक को शक्ति से इसे लागू करना होगा।अगर इस आदेश को कोई भी विद्यालय के प्राचार्य अगर अवहेलना करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है है। वही 18 जून के बाद पुनः इस पर मंथन एवं विचार करने के बाद अगला आदेश पारित किया जाएगा। इस आदेश की कॉपी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रकाशित की गई है ताकि विद्यालयों को किसके लिए किसी भी तरह की संशय की स्थिति नहीं बनी रहे।

एमपी-यूपी-झारखंड में भी बढ़ाई गई छुट्टियां

इसके अलावा झारखंड में 12 जून से 14 जून तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस संबंध में सचिव के. रवि कुमार ने आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, ‘प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने एवं चल लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त/ गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय 12 जून दिन सोमवार से 14 जून दिन बुधवार तक बंद रहेंगे।वही इस उत्तर प्रदेश में छुट्टियों को 26 जून तक बढ़ा दिया गया है, अब 27 जून को स्कूल खुलेंगे, वही मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में भी 19 जून तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews