School Holiday : फिर बढ़ी छुट्टियां, जानिए कितने दिन और बंद रहेंगे और कब खुलेंगे स्कूल?

भारी बारिश के चलते राजस्थान के एक दर्जन सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 1 और 2 अगस्त को बंद रखने का फैसला लिया गया है, इस दौरान आंगनबाडी केन्द्र भी बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को निर्देशों की पालना करना अनिवार्य किया गया है।
school news

राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में एक बार फिर छुट्टियां बढ़ा दी गई है। कुछ जिलों में 1 अगस्त तो कुछ जिलों में 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। 3 अगस्त को रविवार है, ऐसे में अब स्कूल 4 अगस्त को खुलेंगे। इसके अलावा अगस्त महीने में भी रक्षाबंधन, 15 अगस्त, जन्माष्टमी, रविवार के चलते लंबी छुट्टियों का लाभ मिलेगा।इसमें छात्रों को 15 से 17 अगस्त तक भी एक साथ 3 छुट्टी का लाभ मिल सकता है।

राजस्थान के इन जिलों में अवकाश घोषित

  • श्रीगंगानगर :जिले के समस्त राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों व आंगनबाडी केन्द्रों पर बरसात के कारण 1 अगस्त 2025, शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
  • बीकानेर: भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिले में 1 व 2 अगस्त को स्कूल में छुट्टी की घोषणा की गई है।
  • हनुमानगढ़: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा निजी एवं राजकीय सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में आज, एक दिन (1 अगस्त) का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।
  • अलवर, कोटा, धौलपुर,भरतपुर: जिले में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर जिले में संचालित समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 1 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है।
  • झुंझुनु, नागौर: -1 व 2 अगस्त को समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
  • बारां, झालावाड़, डीडवाना कुचामन : जिले में भारी बारिश को देखते हुए 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • सवाई माधोपुर : जिले में भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 1 व 2 अगस्त का अवकाश घोषित।
  • बूंदी: जिले में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों का 2 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है।
  • बहरोड: जिले में अति वर्षा की चेतावनी एवं पूर्वानुमान को मध्यनजर रखते हुए जिला कलक्टर ने जिले के समस्त आंगनबाडी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में 1 और 2 अगस्त को किया अवकाश घोषित

अगस्त महीने में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 3 अगस्त 2025 –  रविवार
  • 9 अगस्त 2025 – दूसरा शनिवार रक्षाबंधन
  • 10 अगस्त 2025 – रविवार
  • 15 अगस्त 2025- स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त 2025 – तीसरा शनिवार जन्माष्टमी
  • 17 अगस्त 2025 – रविवार
  • 23 अगस्त 2025 – चौथा शनिवार
  • 24 अगस्त 2025 –  रविवार
  • 26 अगस्त – ओणम
  • 27 अगस्त, बुधवार – गणेश चतुर्थी
  • 31 अगस्त 2025 – पांचवां रविवार

(नोट: राज्यवार अगस्त की छुट्टियों में बदलवा हो सकता है)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews