School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने की अवकाश की घोषणा, मिलेगा लाभ

mp school exam

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए 10 दिन के लंबे अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। 16 मार्च से 26 मार्च तक कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए हैं। वही इसका लाभ छात्रों को मिलेगा।

16 मार्च से 26 मार्च तक स्कूल में अवकाश घोषित

दरअसल संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी में इनफ्लुएंजा के प्रसार को रोकने के प्रयास में शुक्रवार 16 मार्च से लेकर 26 मार्च तक एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पांडिचेरी के शिक्षा मंत्री ए नाम्मशिवयम ने इसकी घोषणा की है। पिछले 4 दिनों से केंद्र शासित प्रदेश में इनफ्लुएंजा के 79 मामले सामने आए हैं। जिसको देखते हुए छात्रों की देखभाल करने और इनफ्लुएंजा के रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।

शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान : सभी स्कूलों पर लागू होंगे नियम 

शून्य काल के दौरान विधानसभा में बोलते हुए गृह और शिक्षा मंत्री ए नम्माशिवयम ने कहा कि विशेष रूप से बच्चों में इन्फ्लुएंजा के प्रसार तेजी से हो रहे हैं। ऐसे में निजी तौर पर प्रबंधित संस्थानों सहित प्राथमिक, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल सहित सभी अन्य स्कूलों में भी एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। इन्फ्लूएंजा के वायरल प्रकार के प्रकार को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश के पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम के सभी 4 क्षेत्रों में स्कूलों पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

बच्चों को सतर्क रखना बड़ी जिम्मेदारी

पुडुचेरी के अलावा तमिलनाडु में H1N1 मामले की संख्या बढ़ने के साथ ही अन्य राज्यों में H3N2 की बढ़ने की भी संभावना सामने आ रही है। जिसे कारण स्कूली बच्चे के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले आईसीएमआर द्वारा राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से H3N2 के प्रचार के खिलाफ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो तमिलनाडु पांडिचेरी में H3N2 इनफ्लुएंजा वायरस के निदान के लिए परीक्षण सुविधाएं बेहद कम है और कोरोना और H3N2 में बेहद कम अंतर बताया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को सतर्क रखना बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews