School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

School Holiday

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। एक बार फिर से उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है।दरअसल अवकाश के आदेश जारी किए जाने के साथ ही उन्हें लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा। एक से बारहवीं तक के लिए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

इतने दिन रहेगा अवकाश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक बार फिर से स्कूली अवकाश की घोषणा की गई है। जिले में 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को 15 और 16 मार्च को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह अवकाश बेसिक शिक्षा सहित सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड,मदरसा बोर्ड आदि सभी बोर्डों के स्कूलों पर प्रभावी होंगे।

आदेश जारी करते हुए डीआईओएस युवराज सिंह ने कहा कि 15 और 16 मार्च को जिले में राधा स्वामी सत्संग व्यास का समागम है। इस समागम में लाखों लोगों की भीड़ आने की संभावना जताई गई है। वही 15 और 16 मार्च को होने वाले राधा स्वामी व्यास के समागम को देखते हुए सुविधाजनक आवागमन के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी

ऐसे में प्रदेश के जिले में 15 और 16 मार्च को दो दिनों तक सभी एक से 12वीं कक्षा के विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि जिन कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है, वह अपने निर्धारित समय और दिन पर संचालित रहेगी।

कार्यक्रम की तैयारियां तेज

इसके साथ ही राधा स्वामी सत्संग व्यास समागम में जुटने वाली भीड़ के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सभी तरह की तैयारियां तेज कर दी गई है। वहीं लोगों की सुरक्षा का खासा ध्यान रखा जाएगा। बढ़ती भीड़ के बीच किसी बच्चे को हानि ना हो या फिर आवागमन सुविधा बाधित होने की वजह से स्कूल बसों के संचालन में भी परेशानी हो सकती है। जिसको देखते हुए इन दो दिवसीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

मिलेगा लम्बी छुट्टी का लाभ

15 और 16 मार्च को अवकाश होने की स्थिति में 17 मार्च को स्कूल का संचालन पुनः अपने समय पर होगा। वहीं 18 मार्च को शनिवार होने की स्थिति में स्कूल बंद रहेंगे जबकि 19 मार्च को रविवार होने की स्थिति में स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में बच्चों को लंबी छुट्टी का लाभ मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews