Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, 1 दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

shivraj singh

Shivraj Cabinet Meeting Today : नए साल 2023 में आज मंगलवार 3 जनवरी  2023 को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में  12 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक (Shivraj Cabinet Meeting Today) बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें पुरस्कार राशि बढ़ाने, मेडिकल कॉलेज की सीट बढ़ाने, शासकीय योजना  प्रस्ताव समेत 1  दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है।

इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • प्रदेश में निर्विरोध निर्वाचन वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए राशि बढ़ाने और नए पुरस्कार के प्रविधान के कार्योत्तर अनुमोदन का प्रस्ताव ।
  • लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के दो प्रस्तावों में इंदौर के वार्ड नंबर 35 में तलावली चांदा के पास स्थित राजस्व विभाग की भूमि और सागर के वार्ड नंबर 47 में ग्राम तिलिमाफी स्थित राजस्व विभाग की भूमि के परिसंपत्ति का निर्वर्तन का प्रस्ताव ।
  •  इंदौर के सांवेर के ग्राम बुढ़ीबरलाई में शैक्षणिक प्रयोजन के लिए सिद्धी विनायक बाल कल्याण समिति को 1204 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने, गुना के महावीरपुरा में 0.627 हेक्टेयर भूमि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को भवन निर्माण के लिए स्थायी लीज देने और बुरहानपुर में भाजपा कार्यालय को 3000 वर्गफीट भूमि देने का प्रस्ताव ।
  • मेडिकल कालेज इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में पीजी सीट बढ़ाने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति।
  • अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत दस संभागीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में नियमित पदों से पद पूर्ति एवं प्रयोगशाला सहायक को प्राथमिक शिक्षक संवर्ग के समक्षक करना।
  • अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों की संभाग स्तर पर आकांक्षी कोचिंग योजना की स्वीक़ति एवं निरंतरता।
  • 2846 ग्रेन बैंकों के माध्यम से वितरित 15.75 करोड़ के खाद्यान्न की लागत पर शासन को हुई हानि में कैग के प्रतिवेदन पर लोक लेखा समिति की आपत्ति के संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा।
  •  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 क्रियान्वयन की स्वीकृति एवं योजना की निरंतरता।
  •  शौर्यदल योजना की गतिविधियों में हुए व्यय की कार्योत्तर स्वीकृति एवं निरंतरता की स्वीकृति।
  • मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी मनोहर छतवानी को संविदा नियुक्ति।

     

  • श्योपुर जिले के वीरपुर से 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार आरपी समोलिया के विरुद्ध विभागीय जांच
  • दतिया जिले के सेवानिवृत्त सीएमएचओ डा आरएस गुप्ता की अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद न्यूनतम पेंशन रखते हुए शेष पेंशन अस्थायी रूप से रोकने
  • पीएचई ग्वालियर उपखंड से सेवानिवृत्त सहायक यंत्री केजी सक्सेना के जारी दंडादेश के विरुद्ध अपील अभ्यावेदन के निराकरण
  • नर्मदा घाटी विकास विभाग में अधीक्षण यंत्री प्रमोदन कुमार शर्मा को संविदा नियुक्ति दिए जाने
  • इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक अजाक रहते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अब्दुल हमीर खान
  • आरक्षी केंद्र ऐरोड्रम इंदौर की तत्कालीन थाना प्रभारी मंजू यादव के विरुद्ध संयुक्त विभागीय जांच के प्रस्ताव ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews