राज्य सरकार का बड़ा फैसला, जारी किया ये आदेश, बंद रहेंगे कार्यालय- शिक्षण संस्थान, कर्मचारियों-छात्रों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, जारी किया ये आदेश, बंद रहेंगे कार्यालय- शिक्षण संस्थान, कर्मचारियों-छात्रों को मिलेगा लाभ

India Sri Lanka One Day Match 2023:  भारत और श्रीलंका मैच के पहले असम सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य की हेमंत बिस्वा शर्मा सरकार ने मैच के दिन 10 जनवरी मंगलवार को हॉफ डे की छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि, इस छुट्टी का ऐलान सिर्फ कामरुप जिले के लिए किया गया है, जहां बारसापारा स्टेडियम स्थित है, सरकार के इस ऐलान के बाद कामरुप जिले में मैच के दिन दोपहर 1 बजे के बाद सारे शिक्षण संस्थान और कार्यस्थल बंद रहेंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा गया है असम सरकार हर्षपूर्वक यह सूचित करती है कि 10 जनवरी 2023 को होने वाले भारत-श्रीलंका वनडे मैच के लिए कामरूप मेट्रोपॉलिटन के लोगों के लिए आधे दिन की छुट्टी रहेगी। यह मैच बारसापारा एसीए क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की टीम वहां पहुंच गई है और सोमवार को दोनों टीम के खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस भी करेंगे।

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 10 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। यह पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) में खेला जाना है। 3 मैच की सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता में और तीसरा और आखिरी मैच 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।खास बात ये है कि CM ने खुद बारसापारा स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, उन्होंने पूरे इंतजाम पर असम क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से भी बात की है।

इस मैदान में दूसरी बार खेला जा रहा है मैच

भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम पर खेला जाने वाला यह मैच बेहद खास है, ये इस मैदान पर खेला जाने वाले दूसरा वनडे इंटरनेशनल होगा। इससे पहले 2018 में यहां पहला वनडे खेला गया था। 4 साल बाद गुवाहाटी के बारसापारा पर फिर से वनडे मैच होने जा रहा है, ऐसे में असम क्रिकेट एसोसिएशन और राज्य सरकार भी तैयारियों में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसके लिए असम सरकार ने अपने प्रदेश वासियों को मैच के दिन हाफ दिन की छुट्टी की घोषणा किया है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews