राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन राशि बढ़ाई, नई दरें अगस्त से लागू, इन पेंशनरों को मिलेगा लाभ, अब खाते में आएंगे 11000 रुपए

Pensioners Pension Hike : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में वृद्धि की है। इसके लिए स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग के पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए वित्त विभाग ने आवश्यक बजट को हरी झंडी दे दी है। नई दरें 1 अगस्त 2023 से लागू होंगी। इस वृद्धि से 500 से ज्यादा पेंशनरों को लाभ मिलेगा और खाते में सितंबर से 11000 रुपए पेंशन आएगी।

545 पेंशनरों को मिलेगा लाभ

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद वित्त विभाग ने पेंशन बढ़ाने के लिए जरूरी सालाना बजट को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 545 लाभार्थियों, जिनमें खुद स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाएं, अविवाहित और बेरोजगार युवक-युवती  शामिल हैं, को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

नई दरें अगस्त से लागू, खाते में आएगी 11000 पेंशन

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रशासनिक विभाग के प्रस्ताव के अनुसार वित्त विभाग की तरफ से मार्च 2020 में लिए फैसले के तहत एक अप्रैल, 2021 से स्वतंत्रता सैनिक सम्मान राशि 7500 से बढ़ाकर 9400 रुपये करने का फैसला किया गया था। अब राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की एक बार फिर 1600 रुपये पेंशन बढ़ा दी है, उन्हें अब 9400 रुपये की जगह 11000 रुपये मिलेंगे। यह फैसला एक अगस्त 2023 से लागू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews