राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब इन्हें भी मिलेगा पेंशन का लाभ, खाते में आएंगे 20000, अधिसूचना जारी

State Government Big Decision on Pension : उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने पेंशन को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है।इसके तहत अब आपातकाल में जेल जाने वाले सेनानियों के आश्रितों को भी पेंशन दी जाएगी, इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिए गए है।इसके तहत आश्रितों के खाते में लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन की 20 हजार रुपए की रकम आएगी।।

खाते में आएगी 20000 पेंशन

राज्य सरकार ने में आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को भी पेंशन देना का फैसला किया है।आदेश के तहत आपातकालीन अवधि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच जेल गए लोकतंत्र सेनानियां को पहले सरकार 16 हजार रुपये प्रतिमाह देती थी। लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन की यह राशि बढ़ाकर अक्तूबर 2022 में 20 हजार कर दी गई थी।राज्य सरकार ने तय किया है कि लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी या पति को भी इतनी ही राशि की लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन दी जाएगी।

अब हर महीने की पहली तारीख को पेंशन

इसके अलावा उत्तराखंड के लाखों पेंशनर्स के लिए भी राहत भरी खबर है। राज्य के 7.62 लाख लाभार्थियों को महीने की पहली तारीख को पेंशन मिलेगी। समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को हर माह पहली तारीख की पेंशन का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में ऐसे पेंशनधारकों की संख्या 7.62 लाख है जिनके बैंक खातों में प्रत्येक माह की एक तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाएगी। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने बताया कि अप्रैल की पेंशन का भुगतान करने के लिए 15 मई तक की अवधि तय की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews