राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, हजारों को मिलेगा पेंशन का लाभ, सहायता राशि में भी होगा इजाफा, जानें अपडेट

pensioners pension

Pensioner Pension Update 2023 : उत्तराखंड के हजारों पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। 80 हजार बुजुर्गों को जल्द सामान्य कल्याण विभाग की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां कर ली है,संभावना है कि पहली किश्त विभाग द्वारा अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी।  इन आंकड़े के बाद राज्य में पेंशन से लाभ पाने वाले लोगों की संख्या 8.30 लाख तक हो जाएगी।

समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। अबतक 80000 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनकी पहली किश्त विभाग द्वारा जल्द ही जारी की जायेगी।वृद्धावस्था पेंशन योजना में रियायत देने के बाद विभाग ने पात्र लोगों से आवेदन मांगे थे, पूरे प्रदेश में 80000 लोगों ने इस पेंशन के लिए आवेदन किया। इन सभी को शामिल किया जा रहा है।

पेंशन पाने वालों की संख्या हुई 8.30 लाख 

मीडिया से बातचीत में मंत्री चंदनराम दास ने जानकारी देते हुए कहा कि  80 हजार पेंशनरों के बाद  राज्य में पेंशन से लाभ पाने वाले लोगों की संख्या 8.30 लाख तक हो जाएगी।  वृद्धावस्था पेंशन के समान ही दिव्यांग पेंशन में भी पुत्र अथवा पौत्र के 20 साल की कम आयु का होने की शर्त को खत्म किया जा रहा है। जल्द ही इसका जीओ जारी कर दिया जाएगा। दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरणों की सीमा को भी बढ़ाया जा रहा है।

सहायता राशि में भी इजाफा

मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 3500 से बढाकर 7000 करने की तैयारी है, दक्ष दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पुरुस्कार राशि को भी 5000 बढाकर 8000 किये जाने की प्रक्रिया गतिमान है। 128947 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है जिनको यूडीआईडी कार्ड जारी किये जाएंगे। वर्तमान में दिव्यांगजनों को पेंशन मुहैया करायी जा रही है। दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निराश्रित बालिकों के विवाह की भी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। वर्तमान में इनकी संख्या 2500 है।

क्या है पेंशन योजना

गौरतलब है कि केंद्र तथा राज्य सरकार बुजुर्गों को उनकी पात्रता मानदंडों के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पेंशन योजनाओं को संचालित करती हैं। उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग द्वारा भी राज्य में वरिष्ठ  और बुजुर्ग नागरिकों के लिए उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहयता दी जाती है। इसके तहत सभी नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं ,बीपीएल परिवार का ऐसा व्यक्ति जिसकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है उन्हें उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 का लाभ दिया जाता है, राज्य के सभी वृद्ध /बुजुर्ग नागरिकों (महिला,पुरुष) को आवेदन करने के पश्चात मासिक धनराशि प्रदान की जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews