
Bihar BDO CDPO Transfer : आगामी चुनाव से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के कई अफसरों के साथ सीडीपीओ, बीडीओ के थोकबंद तबादले किए है।इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कुल 161 सीडीपीओ को इधर से उधर किया गया है।वही 245 बीडीओ के भी ट्रांसफर किए गए है।
अलग अलग विभागों में हुए 500 अधिकारियों के तबादले
- सरकार की ओर से किए गए तबादले में गया जिला के कुल 11 बीडीओ शामिल है। यानी कि जिले के कुल 11 बीडीओ का तबादला अन्य स्थानों के लिए कर दिया गया है। उनकी जगह पर विभिन्न जिलों के प्रखंडों में तैनात बीडीओ को गया के विभिन्न प्रखंडों में तैनाती का आदेश जारी किया गया है।
- समाज कल्याण विभाग के बाद पंचायती राज विभाग में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति के कुल 45 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
- पंचायती राज विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।इधर, पथ निर्माण विभाग में भी 34 जूनियर इंजीनियर और 12 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का तबादला किया गया है।
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से भी CO का तबादला किया गया है।
- बिहार के 74 शहरी निकायों में कार्यपालक पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में नगर विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। शहरी निकायों में नगर परिषद नगर पंचायतों में कार्यपालक पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है। इसके अलावे कई नगर निगम क्षेत्रों में उप नगर आयुक्त की पदस्थापन किया गया है।
- पथ निर्माण विभाग में दर्जनभर मुख्य अभियंताओं का स्थान परिवर्तन हुआ। नगर विकास विभाग ने सात शहरों में नए उप नगर आयुक्तों को तैनात किया।इस विभाग के 108 अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया। कुछ विभागों में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी तो हो गई, लेकिन अधिसूचनाएं जारी नहीं हुईं। 30 जून की तिथि में ही इनसे संबंधित अधिसूचना जारी होगी।
- कृषि विभाग निदेशालय और प्रमंडलीय कार्यालय के अलावा कई जिलों के जिला कृषि अधिकारी को इधर-उधर कर दिया है। बासोका के निदेशक सुनील कुमार पंकज को संयुक्त निदेशक कृषि शिक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
किसको कहा भेजा
- कुमुद रंजन को वैशाली से बोधगया, पूजा कुमारी को बांका से अतरी, विपुल भारद्वाज को पंडारक से कोच, संतोष कुमार सिंह को डुमराव से गया सदर, राहुल कुमार प्रशिक्षण से फतेहपुर, मुकेश कुमार यादव का सिवान से मोहड़ा, प्रतिक्षा में रहे स्नेहिल आनंद को शेरघाटी, अलिशा कुमारी को गम्हरिया मधेपुरा से टनकुप्पा, राजू कुमार को ओबरा से डुमरिया और कुमारी सुमन सीतामढ़ी से खिजरसराय में तैनात की गई हैं।
- बीडीओ के अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी भी बदले गए हैं। सीडीपीओ नीता नारायण का तबादला मखदुमपुर जहानाबाद से फतेहपुर किया गया है। उनके पास मानपुर का भी प्रभार होगा। संगीता कुमारी पटना से गया सदर भेजी गई है। जय श्री दास को सहरसा से बोधगया। अनुपम बालक को औरंगाबाद से इमामगंज में तैनात किया गया है। इनके पास डुमरिया और बांके बाजार का भी प्रभार होगा।





लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

