UP Weather : मानसून की गतिविधियां बढ़ी, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसका असर 28 जुलाई तक रहेगा, इससे पश्चिमी यूपी का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। यूपी मौसम विभाग  सोमवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों समेत यूपी के कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। आगामी सप्ताह भर प्रदेश में बारिश रहेगी। लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को हल्की और मंगलवार से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस बीच 40 के करीब जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की उम्मीद है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो हवा में कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में बंगाल की खाड़ी की ओर है। इसके असर से सोमवार से पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से सटे कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं तराई बेल्ट और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। कई जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 29 जुलाई तक लगातार बारिश बने रहने की संभावना बन रही है। वहीं इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश के चलते अलर्ट भी जारी किया जाएगा। हालांकि इस अवधि में कहीं भी बहुत तेज बारिश होने की उम्मीद नहीं जताई गई है।

जानिए पूरे हफ्ते का हाल

  1. 24 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी है।
  2. 25 से 28 जुलाई को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को दोनो हिस्सो में एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर अलर्ट है।
  3.  25, 26 और 27 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 25 जुलाई को भी दोनो हिस्सों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी की कई जगहों पर बारिश और गरज चमक के आसार हैं।

आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  1. 24 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 25 जुलाई सुबह साढ़े 8 बजे तक बहराइच, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर और पीलीभीत में तेज बारिश के संकेत हैं।
  2. सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर और श्रावस्ती के आसपास के क्षेत्र में भी तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है।
  3. अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर और बाराबंकी में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
  4. 24 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर और हरदोई में तेज बारिश होने की उम्मीद है. शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, हापुड़ में भी बारिश हो सकती है।
  5. गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
  6. मंगलवार को उत्तराखंड से सटे बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, पीलीभीत समेत लगभग 10 जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में परिवर्तन

  1.  उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  2. राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
  3. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गोरखपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी और हमीरपुर में  अधिकतम तापमान 30 से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  4. बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  5. गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. मथुरा और चित्रकूट में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews