UP Weather: 3 सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 36 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, येलो-ऑरेंज अलर्ट, 22 के बाद बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।आज सोमवार को तेज हवा, बारिश और ओले की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण और राजस्थान के पास दो चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर ओलावृष्टि, तेज धूल भरी हवाएं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम अभी दो-तीन दिन और रह सकता है, लेकिन 22-23 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 36 जिलों में सोमवार को बिजली की गरज चमक के बीच बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 20 औऱ 21 मार्च को तेज बारिश होने के आसार है।पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ हिस्सों में 20 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है।सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर वर्षा होगी। इससे दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी।

आज इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

  1. सोमवार को आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बांदा, बाराबंकी, बरेली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़ में प्रयागराज, रायबरेली, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव और आसपास के इलाकों में तेज बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश के साथ ही ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
  2. यूपी में सोमवार को आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बुलंदशहर, बिजनौर, चंदौली, देवरिया, नोएडा, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललीतपुर, महाराजगंज, महोबा, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शामली, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और वाणारसी में येलो अलर्ट जारी है, यहां करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जानिए यूपी के जिलों का हाल

  1. वाराणसी में अगले तीन दिन तक बारिश होती रहेगी।पूर्वांचल के भी विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं।
  2. कानपुर में सुबह बादल छाए रहेंगे, दोपहर में तेज बारिश का पूर्वानुमान है और अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
  3. आयोध्या में आगामी 24 घंटे हल्की हवाएं चलती रहेंगी। बारिश रूक-रूककर होती रहेगी।
  4. झांसी में शाम तक बादल छा सकते हैं और धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार से मौसम साफ होने का पूर्वांनुमान है।
  5. मुरादबाद में अगले 4 दिन तक बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
  6. लखनऊ में मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। बुधवार से मौसम थोड़ा साफ होगा और बारिश थमेगी, तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
  7. नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के आसार बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। नोएडा और गाजियाबाद में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews