UP Weather : मौसम में बदलाव, 14 अगस्त तक 40 जिलों में वर्षा, आज 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव मौसम पर दिखाई देगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस पूरा सप्ताह मौसम में इसी तरह बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी रहेगा।

जानिए बड़े जिलों का हाल

  1. यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त के दूसरे हफ्ते में वाराणसी में आसमान में बादलों की आवाजाही दिखेगी।  वाराणसी में आगामी 2 से 3 दिन तक बारिश का अनुमान है। बादल पूरब की ओर से लगातार आ रहे हैं, ऐसे में मौसम ठंडा बना रहेगा।
  2. बरेली में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं में अगले 24 घंटे के लिए मौसम ऐसा ही रहेगा। इस सप्ताह मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
  3. यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी में  हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन अच्छी बारिश के आसार नही है, फिलहाल 12 अगस्त तक दिखाई नहीं दे रहे है। इस बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। वाराणसी में 13 अगस्त तक बादलों की आवाजाही तो रहेगी, लेकिन भारी बारिश नहीं होगा।
  4. लखनऊ में आज 9 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। दोनों शहरों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार नहीं है।  मानसूनी हवा में कम दबाव का क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में बहराइच और गोरखपुर से होकर गुजर रही है। इसके चलते तराई बेल्ट से जुड़े जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को बादलों की आवाजाही के साथ लखनऊ और आसपास के जिलों में छिटपुट बरसात हो सकती है। वहीं, तराई बेल्ट से जुड़े कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी भी दर्ज की गई है। 3 से 4 दिनों तक अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। वहीं पूर्वी यूपी और तराई बेल्ट से जुड़े जिलों में माध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

आज इन जिलों बारिश का अलर्ट

  1. यूपी मौसम विभाग ने बुधवार को कुशीनगर, महाराजगंज, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  2. देवरिया गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews