UP Weather : मौसम में बदलाव, 35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित, जानें IMD अपडेट

imd rainfall, imd weather update

UP Weather Alert Today :  बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए साइक्लोन के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 16-17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।वही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। अभी एक हफ्ते तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। बारिश के साथ ही 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

आज सोमवार 11 सितंबर को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों में बारिश हो सकती है। दोनों ही दिन कुछ जगहों पर बिजली गिर सकती है।वही 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बरिश और वज्रपात होने की संभावना है, लेकिन 13 और 14 सितंबर को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश हो सकती है। प्रदेश में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं  लेकिन अगले तीन दिन के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है.

लखनऊ के स्कूलों में अवकाश घोषित

यूपी मौसम को देखते हुए लखनऊ जिले के 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई। जिला प्रशासन ने संदेश जारी करते हुए कहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी भीषण बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर लखनऊ में कोई अनावश्यक बाहर खुले में ना घूमे। लखनऊ के डीएम ने एडवाइजरी जारी कर जनता से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं और आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि फौरन वितरित करने के लिए कहा है।

क्या कहता हैै मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन सोमवार को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। वही मंगलवार से बारिश में कमी आएगी लेकिन सप्ताह भर हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी , हरदोई और सीतापुर में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है।
  • बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, व आसपास भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।
  • इटावा, औरैया, कन्नौज, गोंडा, बस्ती, और अयोध्या में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
  • आज सोमवार को अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बांदा, बरेली, बाराबंकी, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews