UP Weather : साइक्लोन ‘मोका’ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, 2 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, चलेगी आंधी-तेज हवाएं, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार से चक्रवाती तूफान मोचा का असर देखने को मिल सकता है। यूपी मौसम विभाग ने 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है। वही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मई को सक्रिय होने जा रहा है, इसके प्रभाव से 18 मई को बारिश की संभावना है।

MOCHA का दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो  अभी दो दिन मोका का असर रहेगा। इससे धूल भरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी होगी। आज मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद के साथ ही बुंदेलखंड के ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर और सोनभद्र में आंधी के साथ तेज बारिश के आसार हैं।वही यूपी के अन्य जिलों में तेज धूप के साथ आसमान साफ रहेगा लेकिन तापमान में 2 या 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

18 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, गरज-चमक के साथ बारिश होगी। राज्य के दक्षिणी भाग समेत कुछ हिस्सों में 16 और 17 मई को गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। अगले दो दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और धूलभरी हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। 18 मई से लेकर 20 मई तक फिर से गर्मी तेज पड़ेगी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। 20-21 मई को भी मौसम शुष्क ही रहेगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया।​​​​​​

जानिए जिलों का हाल

  1. लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।
  2. झांसी में आज का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, हालांकि यहां पर आज दोपहर के बाद कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभवाना है।
  3. मेरठ में भी आज आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर के बाद कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मेरठ में अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।
  4. गाजियाबाद में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
  5. आगर में बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए चक्रवाती तूफान मोका का असर मंगलवार और बुधवार को रहेगा। बादल छाने के साथ बारिश के आसार है। मंगलवार और बुधवार को 35 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews