UP Weather : चक्रवात-मानसून का प्रभाव, 33 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली- तेज हवा, जानें शहरों का हाल- IMD का ताजा पूर्वानुमान

up weather

UP Weather alert Today : उत्तर प्रदेश में 21 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश में  आज 16 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वही पूर्वी यूपी में भी हल्की बारिश के आसार है।वही दोनों स्थानों में कहीं कहीं बादल गरजने के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है। 17 से 21 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी की अपेक्षा पश्चिमी यूपी में कम बारिश होने के आसार है। अगले पांच दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, वहीं न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिन तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आज शनिवार को आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, हरदोई, औरैया, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, रायबरेली, अमेठी, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में  तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
  • ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, उन्नाव, लखनऊस रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है ।
  • हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है.
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर जिले में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है।
  • चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है।
  • उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी सुल्तानपुर, अयोध्या और आगरा जिले में भी बिजली गिरने के आसार हैं।
  • फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

21 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 16 सितंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। 17 सितंबर को पश्चिमी यूपी के एक दो जगहों पर बारिश होने और बादल गरजने के साथ बिजली गिरने के साथ पूर्वी यूपी में पश्चिमी यूपी की अपेक्षा ज्यादा जगहों पर बारिश होने के आसार है। एक दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वही 18 और 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी की बजाय पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 20 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में एक दो स्थानों पर ही बारिश हो सकती है। 21 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की संभावना कम है।

जानिए क्या कहता है यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना एक और चक्रवात दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और निचले स्तर पर उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के आस-पास के हिस्सों पर बना हुआ है।वही एक ट्रफ (मानसूनी रेखाएं) दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर तक फैली हुई है। इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews