UP Weather : मानसून मेहरबान, पूरे हफ्ते जमकर बरसेंगे बदरा, आज 18 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।  बुधवार को लगभग पूरे प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है वहीं पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में  भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।आज 2 अगस्त को प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा 9 जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। फिलहाल 7 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वही मौसम विभाग ने अगस्त और फिर सितंबर महीने में सामान्य बारिश के संकेत दिए हैं।

पूरे सप्ताह का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय गिरने के आसार है। वहीं पश्चिमी यूपी के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश, पूर्वी यूपी के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। दक्षिण भाग जहां तापमान में 3-4 डिसे गिरावट की संभावना को छोड़कर अधिकतम तापमान में अगले 5 दिन तक कोई बड़ा बदलाव नहीं है वहीं न्यूनतम तापमान में भी भी बदलाव नहीं।

इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार

  1.  जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संतकबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर में भारी बारिश और तेज हवा।
  2. आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज., कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  3. बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी में तेज बारिश होने की उम्मीद है।
  4. संत रविदास नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है।
  5. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना।
  6. जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में मेघ गर्जन व वज्रपात होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बना हुआ गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र एक डिप्रेशन में केंद्रित हो गया है। मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय और पूर्वी की तलहटी के करीब चल रहा है और पूर्वी छोर दरभंगा, देवघर और कैनिंग से होकर गुजर रहा है। चक्रवाती हवाओं के रुख को देखते हुए 7 अगस्त तक यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews