UP Weather : 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, 40 जिलों में वर्षा-बिजली का अलर्ट, 3 जिलों में तेज बारिश-हवा की चेतावनी, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : अगले 24 घंटे में एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और 17-18 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है है।वही  13-14 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बरिश और वज्रपात होने की संभावना है।वही 15 सितंबर तक बिजली गिरने की संभावना है।बता दे कि सामान्य मानसून की बारिश के बावजूद यूपी के 38 जिले सूखे की कगार पर है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो मानसून के प्रभाव से प्रदेश 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है, वही तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होगी। वर्तमान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी के बीच ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, इससे बारिश की एक्टिविटी बढ़ सकती हैं।

18 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में बुधवार को बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।14 से 16 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना रहेगी। 16 सितंबर तक कही भी मूसलाधार बारिश का आशंका नहीं है, इसके बाद 17-18 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग ने आज आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ में एक या दो स्थानों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है।
  • इस दौरान कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी है।
  • सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और महोबा जिले में भी बारिश हो सकती है।
  • रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदासनगर नगर, वाराणसी, चंदौली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है
  • चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी और संत रविदास नगर में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
    जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी जिले में भी बिजली गिरने के संकेत।
    सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर और मुरादाबाद में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी उम्मीद है। रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews