UP Weather : मानसून फिर सक्रिय, 28 जुलाई तक वर्षा, आज 12 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, बाढ़ की चपेट में कई शहर

up weather

UP Weather Alert Today :  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होना शुरू हो गया है। आज 12 जिलों में भारी बारिश तो अन्य 2 दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का यह दौर अगले 28 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है। अगले 3 दिन बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई से कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 25 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वही पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक तथा एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की बहुत संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश होगी।अगले एक से दो दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री कमी आने की संभावना है वहीं न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. यूपी मौसम विभाग के मुताबिक बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर में भारी बारिश हो सकती है।
  2. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया जिले में बारिश के आसार बने हुए हैं।

जानिए पूरे हफ्ते का हाल

  1. 25 से 28 जुलाई को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को दोनो हिस्सो में एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर अलर्ट है।
  2. 25, 26 और 27 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 25 जुलाई को भी दोनो हिस्सों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी की कई जगहों पर बारिश और गरज चमक के आसार हैं।

ऐसा रहेगा आज प्रदेश में तापमान

  1. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  2. लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  3. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गोरखपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी और हमीरपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  4. बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  5. गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
  6. यूपी के मथुरा और चित्रकूट में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews