UP Weather : मौसम में उतार-चढ़ाव, बादलों की आवाजाही, आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

up weather

UP Weather update Today : मानसून सीजन गुजरने के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वातावरण में नमी कम होती जा रही है, ऐसे में तापमान और मौसम में भी परिवर्तन आ रहा है। कभी धूप और उमस तो कभी गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। आज शनिवार को 7 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना है, वही पश्चिमी यूपी में इस दौरान मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं 8 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है, वही 9-10 अक्टूबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज ऐसा रहेगा प्रदेशभर का मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,आज शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आज गरज चमक के साथ गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया समेत कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है।वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अभी एक से दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होता हो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मंगलवार के बाद फिर मौसम बदलने का पूर्वानुमान है।गोरखपुर में 10 अक्तूबर को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार है।15-20 अक्टूबर के बाद गुलाबी ठंड की दस्तक होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज 7 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।  दोनों ही हिस्सों में कही भी बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार नहीं है।
  • 8 अक्टूबर को प्रदेश में कही भी बारिश होने के आसार नहीं है। 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है, वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
  • 10 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कही भी बादल गरजने और बिजली गिरने की कोई उम्मीद नहीं है।
  •  10 और 11 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है।इसके अलावा 11 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा और प्रदेश में कही भी बारिश नहीं होगी। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके बाद 12- 13 अक्टूबर के बाद यह सिलसिला थम जाएगा और तापमान में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews