Video : स्कूली बच्चों से मिलकर बोले शिवराज – मैं तुम्हारी राह में बाधाओं को आने नहीं दूंगा

Video : स्कूली बच्चों से मिलकर बोले शिवराज – मैं तुम्हारी राह में बाधाओं को आने नहीं दूंगा

टीकमगढ़, डेस्क रिपोर्ट। जनदर्शन यात्रा पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) शिवराजपुर में स्कूली बच्चों को देखकर रुक गए।  उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के पास पहुंचकर उनसे बात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के विषय में चर्चा की। बच्चों की पढाई में रुचि देखकर उन्होंने कहा कि – मेरे बच्चों, मैं तुम्हारी राह में बाधाओं को आने नहीं दूंगा। तुम केवल मन लगाकर पढ़ो और आगे बढ़ो।

[dgv_vimeo_video id=”617884635″]

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर थे उन्होंने शिवराजपुर में चुनावी रैली को सम्बोधित किया।   चुनावी चर्चा के बाद जब शिवराज सिंह चौहान का काफिला आगे बढ़ा तो उन्हें स्कूली बच्चे दिखाई दिये।  शिवराज सिंह गाड़ी से नीचे उतरे और बच्चों के पास पहुँच गए।  उन्होंने बच्चों से बात करते हुए उनके चेहरे पर  स्कूल खुलने की ख़ुशी देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको अच्छा स्कूल, अच्छी लेब, कम्प्यूटर सब मिलेगा, बस पढ़ाई मन लगाकर करते रहो।

ये भी पढ़ें – शिवराज सिंह चौहान ने खोला राज- आखिर क्यों बने मप्र के चौथी बार मुख्यमंत्री

बच्चों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अपनी भावना व्यक्त की, सीएम शिवराज ने लिखा – शिवराजपुर में भांजे-भांजियों से संवाद कर मन अपरिमित आनंद और ऊर्जा से भर गया। मेरे बच्चों, मैं तुम्हारी राह में बाधाओं को आने नहीं दूंगा। तुम केवल मन लगाकर पढ़ो और आगे बढ़ो। मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का वार- जब ‘सेनापति’ ही नहीं तो ‘सेना’ की चर्चा ही क्यों?

उन्होंने ट्वीट किया – टीकमगढ़ जनदर्शन यात्रा के दौरान नागरिकों के साथ बच्चों की आत्मीयता से अभिभूत हूं। टीकमगढ़ के भाई-बहनों और मेरे बच्चों तुम्हारे जीवन को सुख, समृद्धि, सफलता और आनंद से भरना ही मेरा परम ध्येय है। नि:संदेह, यह लक्ष्य प्राप्त होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews