IMD Weather Update: अगस्त में फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा नया सिस्टम, दिल्ली समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा-बिजली की भी चेतावनी

imd weather alert

IMD Weather Update Today :मानसून समेत कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के चलते भारतीय मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक बारिश का दौर जारी की भविष्यवाणी की है।IMD के मुताबिक, अगले 4 दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना  है।वही तीन अगस्त तक उत्तर पश्चिम भारत में छिटपुट गरज और बिजली गिरने के आसार है।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड़, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. आईएमडी ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
  2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बिजली गिरने, तेज आंधी (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने की संभावना है।
  3. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है।इस तूफानी मौसम को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
  4. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम तो पूर्वी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
  5.  सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।
  6. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है।

3 अगस्त तक बारिश को लेकर IMD का पूर्वानुमान

  1. एक-तीन अगस्त तक उत्तराखंड में। एक और दो अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में।
  2. दो और तीन अगस्त को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश ।
  3.  तीन अगस्त तक उत्तर पश्चिम भारत में छिटपुट गरज और बिजली गिरने की आशंका।
  4. तेलंगाना में एक अगस्त को हल्की/मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। दो अगस्त और तीन अगस्त को तटीय कर्नाटक बारिश।
  5.  दो अगस्त तक गंगीय पश्चिम बंगाल और तीन अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इसी तरह की मौसम स्थिति की भविष्यवाणी की है।
  6. अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की/मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।
  7. दो अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दो अगस्त तक ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
  8. 31 जुलाई को झारखंड, दो और तीन अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, एक- तीन अगस्त तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews