MP Board परीक्षा में असफल हुए तो निराश न हों, DSP संतोष पटेल ने शेयर किया चौकीदार का गाया गीत, बढ़ाएगा स्टूडेंट्स का हौसला

MP Board परीक्षा में असफल हुए तो निराश न हों, DSP संतोष पटेल ने शेयर किया चौकीदार का गाया गीत, बढ़ाएगा स्टूडेंट्स का हौसला

DSP Santosh Patel encouraged the students : ग्वालियर जिले में पदस्थ DSP संतोष पटेल अपनी अलग कार्यशैली के चलते क्षेत्र में जितने एक्टिव और चर्चित हैं उतने ही सोशल मीडिया पर भी हैं, वे अपना अधिकांश समय अपने प्रभार वाले क्षेत्र में रहते हैं और सामाजिक जागरूकता फ़ैलाने, समाज के लोगों की मदद करने में आगे रहते हैं, वे इसके वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर करते हैं जिसके बहुत सकारात्मक परिणाम भी सामने आते हैं।

नीम के पेड़ के नीचे बैठे बीमार आदिवासी के इलाज की गुहार लगाई

पहले आपको हम एक DSP संतोष पटेल के शेयर किये वीडियो का उदाहरण देते हैं जिसका कितना बड़ा प्रभाव हुआ, दरअसल 22 मई को डीएसपी पटेल अपने क्षेत्र घाटीगांव में भ्रमण पर थे, उन्हें एक सहरिया आदिवासी युवक इंदर सिंह नीम के पेड़ के नीचे बैठा दिखाई दिया वे उसके पास गए ते वो पानी मांग रहा था। पूँछा तो सच्चाई जानकार दुःख हुआ कि एक हट्टा कट्टा युवक़ मजदूरी करने बाहर गया था मालिक रात को छोड़ गया 4 माह से न दिखाई न सुनाई दे रहा है। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर इलाज के लिए मदद की गुहार लोगों से की।

 DSP पटेल का वीडियो देखने के बाद सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने की मदद की पेशकश 

डीएसपी संतोष पटेल का वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने डीएसपी से बात कर इलाज का खर्चा उठाने की बात कही, साधना सिंह ने तत्काल जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़ से बात की और फिर सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पीटल में इन्दर सिंह का इलाज प्रारम्भ हुआ। इतना ही नहीं मामला जिला प्रशासन के पास पहुंचा तो प्रशानिक अफसर इन्दर सिंह के घर राशन लेकर भी पहुँच गए।

अब बोर्ड परीक्षाओं में फेल स्टूडेंट्स का बढ़ाया हौसला 

अब आपको एक और ताजे वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं, डीएसपी संतोष पटेल ने बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स का हौसला  बढ़ाने वाला एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है, डीएसपी पटेल को अपने क्षेत्र घाटीगांव में भ्रमण के दौरान एक युवक मिला, युवक बहुत पढ़ा लिखा नहीं था लेकिन उसके पास एक गजब का हुनर था, बातचीत में डीएसपी पटेल ने उसका ये हुनर जान लिया और फिर उसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया जो इस समय वायरल है।

ग्राम पंचायत चौकीदार का हुनर पहचाना, लाये सामने  

डीएसपी संतोष पटेल को मिले युवक का नाम विनोद आदिवासी है वो घाटीगांव ग्राम पंचायत में चौकीदार है, लेकिन उसने जो संदेश दिया उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, विनोद आदिवासी ने ऐसे स्टूडेंट्स के लिए गाना बनाया है जो बोर्ड की 10 वी और 12 वी की परीक्षाओं में फेल हो गए हैं।

चौकीदार के साथ खुद भी गाया फेल स्टूडेंट्स के लिए हौसला बढ़ाने वाला गीत  

विनोद के गाने के बोल है.फेल और पास का मजा लीजिये, हरेक अहसास का मजा लीजिये, मिर्च और मिठास का मजा लीजिये …दोस्तों की बकवास का मजा लीजिये … डीएसपी इसमें संतोष पटेल भी अपना सुर मिलते है और कहते हिं ..जीत और हार का मजा लीजिये ..थोडा इन्तजार का मजा लीजिये … वे हौसला बढ़ाते हुए कहते हैं – वक्त वक्त की बात है, वक्त सभी का आता है नाकाबिल भी कामयाब होता है जो फेल होने के बाद भी मुस्कुराता है, विपरीत हालात में भी मुस्कुराते रहें कोई गलत कदम ना उठाये…अंत में इएसपी संतोष पटेल कहते हैं” काले बदल छाए थे मुझे हारने आये थे, कुछ दुश्मन खुशबु बनकर मुझे मन भटकाने आये थे मेरे हुनर की तौहीन करी मुझे नाकाबिल बताया, बढती उम्र खाली हाथ देखकर अपनों ने मुझसे मुंह मोड़ा फिर भी मेरी जीत हुई क्योंकि मैंने गिरकर भी मैदान नहीं छोड़ा”  

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews