Gwalior News : महिलाओं के लिये प्लेसमेंट ड्राइव 12 सितंबर को, इतना मिलेगा वेतन

ntpc recruitment

Gwalior News : मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में रोजगार मेले (employment fair) लगाये जा रहे हैं, इन रोजगार मेलों में प्राइवेट कम्पनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है, इसी क्रम में 12 सितंबर को ग्वालियर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

मशीन ऑपरेटर के रूप में होगी महिलाओं की भर्ती

रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर ग्वालियर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में 12 सितंबर को 11 बजे महिला अभ्यर्थियों के लिये विशेष प्लेसमेंट ड्राइव (placement drive)  का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेले में यशस्वी अकादमी फॉर टैलेंट मैनेजमेंट (पीपीपी) कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर के रूप में महिलाओं की भर्ती की जायेगी।

10वी से लेकर स्नातक उत्तीर्ण महिलाएं होंगी पात्र 

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10वी से लेकर स्नातक उत्तीर्ण 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग की महिलायें इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकती हैं। चयनित महिलाओं को मालनपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में कार्य करने का मौका मिलेगा। उन्हें 9 हजार से 11 हजार रुपये वेतन (सीटीसी) मिलेगा। साथ ही बस व मेस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इच्छुक बेरोजगार महिलाएँ अपने रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews