Invest In MP : ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा ‘एमपी में विकास एवं रोजगार के नये द्वार खुलेंगे’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि गालव की तपोभूमि ग्वालियर "Regional Industry Conclave" के माध्यम से प्रदेश में विकास एवं रोजगार के नये द्वार खोलने जा रही है। उन्होंने उद्योग एवं व्यापार जगत की प्रसिद्ध हस्तियों से चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में उद्योगों के प्रति अनुकूलता एवं अवसरों से अवगत कराया।
CM

Gwalior Regional Investors Conclave : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर में दीप प्रज्ज्वलन कर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में सहभागिता की। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इस एक दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, निवेशक और प्रतिनिधि शामिल हुए।

ग्वालियर पहुँचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लोकसेवा के लिए समर्पित एवं नारीशक्ति की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है जहां कई निजी उद्योगों के साथ-साथ सीआईआई, लघु उद्योग भारती और डीआईसीसीआई सहित 50 से अधिक औद्योगिक संगठनों ने अपना प्रदर्शन किया है।

“रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना, औद्योगिक विकास को तेज करना और मध्य प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। यहाँ सीएम मोहन यादव कई औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री यादव निवेशकों को आवंटन आदेश भी वितरित किए। इस आयोजन के जरिए प्रदेश के लघु उद्योगों को सशक्त बनाने, एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल, एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) को प्रोत्साहित करने, और निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

संभावनाओं का मध्य प्रदेश

क्यों करें मध्य प्रदेश में निवेश!

मध्य प्रदेश : फ्यूचर का रेडी निवेश प्रदेश

शिवपुरी और गुना में आएगा अडाणी ग्रुप 

MP में होगा स्टेट माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन

MP की इंडस्ट्रियल ग्रोथ को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews