पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी के बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले- धर्म जाति का मुखौटा पहनना कांग्रेस की पुश्तैनी आदत, चंद्रयान की सफलता के लिए दी बधाई

पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी के बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले- धर्म जाति का मुखौटा पहनना कांग्रेस की पुश्तैनी आदत, चंद्रयान की सफलता के लिए दी बधाई

Gwalior News : उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और मप्र उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन अजीज कुर्रेशी सॉफ्ट हिंदुत्व वाले बयान पर चौतरफा घिर गए हैं, कांग्रेस कुर्रेशी के बयान को उनका निजी बयान बता रही है लेकिन भाजपा इस पर लगातार हमलावर है, आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अजीज कुर्रेशी के बयान पर कांग्रेस प् रबदा हमला किया और पलटवार करते हुए कहा कि जाति और धर्म का मुखौटा पहनना कांग्रेस की पुश्तैनी आदत है।

चंद्रयान मिशन के लिए सिंधिया ने दी बधाई , बोले- आज भारत इतिहास रचेगा 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए भारत के चंद्रयान 3 मिशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज भारत इतिहास बनाने जा रहा है,  हमारे वैज्ञानिकों की 9 साल की मेहनत और प्रधानमंत्री के नेतृत्व के चलते भारत का तिरंगा चन्द्रमा की सतह पर लहराने वाला है , मैं इसके लिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों को बधाई देता हूँ। इससे भरता का नया परचम विश्व में भी लहराएगा।

पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी के बयान पर कांग्रेस को घेरा 

सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुर्रेशी के बयान पर हमला बोलते हुए  कहा कि जब चुनाव आते हैं तो कांग्रस के अनेक मुखौटे धर्म के नाम पर जाति के नाम पर सामने आते हैं, आब धार्मिक यात्रा की बात की जा रही है , कल सागर में जातिगत जनगणना की बात की गई (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने कल 22 अगस्त को सागर की सभा में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है।

विदिशा के लटेरी में पूर्व राज्यपाल अजीज कुर्रेशी ने दिया ये बयान 

उन्होंने कहा कि धर्म और जाति का मुखौटा पहनने की कांग्रेस की पुश्तैनी आदत है और इस मुखौटे को कई बार जनता ने उतारा है फिर भी कांग्रेस कुछ सीख नहीं ले रही है और यही हाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का होने वाला है। आपको बता दें कि  मप्र उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन और तीन राज्यों के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता अजीज कुर्रेशी ने पिछले दिनों विदिशा के लटेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कांग्रेस के कुछ लोग आज बात करते हैं धार्मिक यात्राओं की, ये डूब मरने की बात है, नेहरु के वारिस कांग्रेसी धार्मिक यात्रायें निकालते हैं, जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया बोलते हैं, कहते हैं गर्व से कहो हम हिन्दू हैं, यह डूब मरने की बात है, पीसीसी दफ्तर में मूर्तियाँ बैठाते हैं।

सभी पार्टियों पर ये कहकर कांग्रेस नेता कुर्रेशी ने साधा  निशाना 

उन्होंने आगे कहा कि देश की सभी पार्टियाँ जिसमें कांग्रेस भी शामिल है उनसे मैं कहना चाहता हूँ कि वे अच्छी तरह समझ लें कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है , आप मुसलमान को नौकरी देते नहीं हो, पुलिस , सेना, नेवी में लेते नहीं हो तो क्यों आपको वोट दें , उन्होंने कहा किसी की डरने की जरुरत नहीं हैं भले ही मुझे पार्टी से निकाल दें।

[dgv_vimeo_video id=”857066977″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews