क्षेत्र की जनता को रास्ते पर देख सिंधिया ने रोकी गाड़ी, भावुक होकर बोले- आप लोगों की बहुत याद आती है

क्षेत्र की जनता को रास्ते पर देख सिंधिया ने रोकी गाड़ी, भावुक होकर बोले- आप लोगों की बहुत याद आती है

Union Minister Jyotiraditya Scindia on MP tour : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, वे कल सुबह भोपाल पहुंचे और यहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सड़क मार्ग से पुराने लोकसभा क्षेत्र गुना निकल गए, यहाँ एक बार फिर सिंधिया का भावुक चेहरा दिखाई दिया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पुराने संसदीय क्षेत्र गुना में क्षेत्र की जनता को देखकर भावुक हो गए, वे जब सड़क मार्ग से गुना पहुंच रहे थे तभी रास्ते में मयाना गाँव के पास सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जनता अपने महाराज के स्वागत के लिए खड़ी थी।

जब सिंधिया बोले आप सबकी बहुत याद आती है 

सिंधिया ने क्षेत्र के लोगों को देखा तो गाड़ी को रोक दिया, लोग अपने महाराज का स्वागत करने लगे, केंद्रीय मंत्री अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र की जनता से मिल कर अभिभूत व भावुक हो गए , उन्होंने जनता से पूछा आप सब लोग ठीक हो? जवाब में हाँ उत्तर सुनने के बाद सिंधिया ने भावुक होते हुए कहा आप सभी की याद बहुत आती है।

गुना लोकसभा क्षेत्र का सिंधिया परिवार से पुराना रिश्ता 

गौरतलब है कि गुना लोकसभा क्षेत्र का जुड़ाव सिंधिया परिवार से काफ़ी पुराना रहा है । गुना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके पिताजी स्वर्गीय माधव राव सिंधिया व दादी माँ स्वर्गीय विजयराजे सिंधिया का लोकसभा क्षेत्र रहा है। गुना शिवपुरी संसदीय सीट सिंधिया परिवार की ही सीट मानी जाती है और यहाँ से हमेशा सिंधिया परिवार का सदस्य ही चुनाव जीता था लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को यहाँ से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews