पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की बेटी पर तेजाब फेंकने, जान से मारने की धमकी

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की बेटी पर तेजाब फेंकने, जान से मारने की धमकी

Jaibhan Singh Pawaiya’s daughter threatened to kill : प्रखर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया की बेटी को एक धमकी भरा पत्र एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया है जिसमें उनके ऊपर तेजाब फेंकने और उनकी हत्या करने की धमकी दी गई है, पत्र लिखने वाले ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह की भी हत्या करने की धमकी दी है, पुलिस पत्र भेजने वाली की तलाश कर रही है।

पत्र में जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी  

जानकारी के अनुसार नवंबर 2022 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के बेटी समिधा सिंह को डाक द्वारा एक पत्र भेजा, जिसे खोलते ही उनके होश उड़ गए। पत्र में जान से मारने की धमकी थी, अज्ञात व्यक्ति ने लिखा – मैं तुम्हारे ऊपर तेजाब फेंक दूंगा, तुम्हें मार दूंगा और तुम्हारे पिता जयभान सिंह पवैया को भी दो महीने में मार दूंगा।

माधव कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर हैं पवैया की बेटी 

पूर्व मंत्री पवैया की बेटी समिधा सिंह ग्वालियर के माधव कॉलेज असिस्टेंट प्रोफ़ेसर हैं, उन्होंने पत्र के बारे में परिजनों को बताया और फिर पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस को पत्र भेजने वाले का कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस ने अब इस मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने जांच के बाद दर्ज की एफ आई आर 

इस मामले में डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने कहा कि पत्र में भेजने वाले का नाम नहीं है, ये कहाँ से आया है किसने भेजा है पुलिस इसका पता लगा रही है, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है, गौरतलब है कि जयभान सिंह पवैया कट्टर हिंदूवादी नेता हैं वे देश विरोधी लोगों और संगठनों के खिलाफ अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, राम जन्म भूमि आन्दोलन में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

[dgv_vimeo_video id=”795826213″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews