Video : Gwalior में भी दिल्ली जैसी घटना, स्कूटी को घसीटती ले गई कार

Video : Gwalior में भी दिल्ली जैसी घटना, स्कूटी को घसीटती ले गई कार

Gwalior News : दिल्ली में एक कार सवार युवकों द्वारा अंजलि नामक युवती को को घसीटकर मारे जाने की घटना को लेकर देश में गुस्सा है और रफ़्तार पर लगाम नहीं होने से आक्रोश है, इसी बीच ऐसी ही एक घटना ग्वालियर में भी सामने आई है , शहर के जयेन्द्रगंज क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार भागती कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी और उसे घसीटती हुई बहुत दूर तक ले गई, गनीमत ये रही कि इस एक्सीडेंट में किसी की जान नहीं गई।

तेज रफ़्तार गाड़ियाँ मौत का शिकंजा बनती जा रही है, भीड़ भरे बाजारों में भी रफ़्तार का कहर टूट रहा है, भागते वाहनों के बीच में शहर में चलना मुश्किल हो रहा है, लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं के बावजूद गाड़ी चलाने वाले लोग रफ़्तार को नियंत्रित नहीं रखने में ही अपनी शान समझते हैं।

दिल्ली में जिस तरह से कार सवार युवकों ने अंजलि को तेज रफ़्तार कार के नीचे घसीटा उसे देखकर सबकी रूह कांप गई, इस घटना के सभी सात आरोपी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं और अंजलि की दोस्त निधि भी शक के दायरे में है। अब ऐसी ही तेज रफ़्तार की एक वीडियो ग्वालियर में सामने आई है।

ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के जयेन्द्रगंज में दिन दहाड़े बेतहाशा स्पीड में भागती एक कार ने आगे जा रही एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और फिर उसे घसीटते हुए ले गई, करीब 15- 20 फीट घसीटने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई और रुक गई, स्कूटी सवार भी गिर गए और घायल हो गए, गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घायलों ने घटना की शिकायत पुलिस में की है और पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है ।

[dgv_vimeo_video id=”787114815″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews