जब शिवराज के मंत्री ने युवक के कीचड़ से सने पैर अपने हाथों से धोये, पढ़ें पूरी खबर

जब शिवराज के मंत्री ने युवक के कीचड़ से सने पैर अपने हाथों से धोये, पढ़ें पूरी खबर

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar washed feet of young man : शिवराज सरकार (Shivraj Government) के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर जिले के विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी विशेष कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, आज उन्होंने एक निरीक्षण के दौरान फिर ऐसा ही कुछ किया जिसकी चर्चा हो रही है, दरअसल ग्वालियर शहर  के विनय नगर सेक्टर 2 के निवासियों ने गंदगी और कीचड़ से परेशान होकर गलियों के आगे गाड़ियाँ, कुर्सी आदि लगाकर उन्हें बंद कर दिया, नगर निगम के अधिकारियों को लगातार शिकायत करने के बाद भी जब परेशानी दूर नहीं ही तो उन्होंने विरोध का ये तरीका निकाला, सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वहां पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल सफाई शुरू करने के निर्देश दिए, इसी दौरान उन्होंने एक युवक के कीचड़ में सने पैरों को अपने हाथों से साफ़ किया और कहा कि आपको कोई परेशानी हो इसकी जिम्मेदारी हमारी है।

अपनी कार्यशैली के लिए चर्चा में रहते हैं ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) कभी टॉयलेट साफ करते दिखाई देते हैं तो कभी नाला, नाली साफ़ करते, कभी किसी के दरवाजे पर बैठकर रोटी खाते दिखाई देते हैं तो कभी अल सुबह निरीक्षण कर्ण एनिकल पड़ते हैं और चाय के ठेले पर सड़क की पटिया पर चाय पीते दिखाई दे जाते है, वे कहते हैं मैं जनता का सेवक हूँ इनकी परेशानी दूर करना मेरी जिम्मेदारी है, आज उन्होंने एक और अलग हटकर काम किया, उन्होंने सौरभ शर्मा नामक युवक के पैर अपने हाथों से धोये, क्योंकि सौरभ के पैर कीचड़ में सन गए थे।

दरअसल विनय नगर सेक्टर दो के निवासियों ने कल रविवार को उनके क्षेत्र की सड़कों पर बह रही कीचड़  और गंदगी  से परेशान होकर गलियों को बंद कर दिया, क्षेत्रीय लोगों ने अपनी गाड़ियाँ, कुर्सियां आदि लगाकर रास्ते बंद कर दिए और चेतावनी दी कि जब तक सड़क पर बह रही कीचड़ और गंदगी  साफ़ नहीं हो जाती रास्ते नहीं खोले जायेंगे। स्थानीय विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जब ये खबर लगी तो वे अज सोमवार को विनय नगर सेक्टर दो पहुंच गए, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महीने पहले सीवर लाइन डाली गई तब से सड़क खुदी पड़ी है, सड़क पहले से ही ख़राब थी अब पास में नाला निर्माण हो रहा है उसकी मिटटी यहाँ डाल दी इससे पानी सड़क पर बह रहा है जो कीचड़ का रूप ले चुका है।

मंत्री ने समस्या दूर करने के निर्देश दिए, युवक के पैर धोये

लोगों की परेशानी को समझते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनके साथ मौजूद नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज ही सड़क पर पड़ी मिटटी हटाई जाये और कीचड़ गंदगी साफ़ कराई जाये, इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति हाथ में जूते लिए दिखाई दिए उनके दोनों पैर कीचड़ में सन चुके थे, इतना देखते ही मंत्री जी ने पानी मंगाया और युवक के पैरों को अपने हाथ से साफ किया।

हमारी सरकार का संकल्प, लोग अच्छी सड़कों पर चलें – प्रद्युम्न सिंह

मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मैंने खुद देखा कि लोगों को कितनी परेशानी हो रही थी, इसलिए अधिकारियों को तत्काल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि यदि किसी की लापरवाही सामने आई तो उस अधिकारी कर्मचारी को दंडित भी किया जायेगा, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगों की परेशानी दूर करने के लिए संकल्पित है कहीं अपवाद स्वरुप परेशानी होती है तो उसमें खुद मौके पर जाकर दूर कराता हूँ, युवक के पैर धोने के सवाल पर उन्होंने कहा मुझे देखकर तकलीफ हुई इसलिए मैंने ऐसा किया।

[dgv_vimeo_video id=”789626185″]

[dgv_vimeo_video id=”789626507″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews