MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पटवारी-बीएलओ समेत 12 निलंबित, 4 कर्मचारियों को नोटिस, अन्य 4 पर भी कार्रवाई

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News Today) में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जबलपुर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने वोटर आइडी से आधार नंबर लिंक न करने पर चार विधानसभाओं के 9 बीएलओ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ जीतेन्द्र मेश्राम, जबलपुर उत्तर के बीएलओ मोहम्मद राशिद खान एवं टी सुब्बाराव पर कार्रवाई की गई। वहीं जबलपुर कैंट के बीएलओ अनिता कनौजिया एवं रंजीत चौधरी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ ब्रजेन्द्र राय, संतोष चौहान, बिहारी लाल एवं जयंत बोरासी को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े.. UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

वही चार बीएलओ बीएलओ पुष्पा कोरी, भारती बड़ेरिया, अनिता बादल एवं ज्योति उपाध्याय का एक सप्ताह का वेतन राजसात करने का नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इंदौर में बेंगलुरु की निक महुआ कंपनी के ठेकेदारों द्वारा बैंक गारंटी के रूप में फर्जी एफडीआर (सावधि जमा रसीद) बनवाकर शराब दुकानों का ठेका लेने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। वाणिज्यिक कर विभाग ने इंदौर में पदस्थ आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजनारायण सोनी को विभाग के उप सचिव कैलाश वानखेड़े ने निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी कर सोनी को आबकारी विभाग के इंदौर के संभागीय उड़नदस्ते में अटैच कर दिया है। इससे पहले इसी मामले में आबकारी आयुक्त ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव उपाध्याय को भी निलंबित किया था।वही इंदौर के आबकारी घोटाले को लेकर चलाई गई मुहिम के तहत असिस्टेंट कमिश्नर राजनारायण सोनी को राज्य सरकार ने प्रथम दृष्टया दोषी माना है और उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया चक्रवात, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वामुमान

राजगढ़ के निंद्राखेड़ी गोशाला में जांच टीम को गायों से जुड़े हुए कोई दस्तावेज, केशबुक, गौवंश रजिस्टर और पोस्टमार्टम पंजी ना मिलने पर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एमपी कुशवाह ने अधिनस्थ अमले के तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही एक जांच प्रतिवेदन संचालक पशुपालन एवं डेरी विभाग मप्र भोपाल को भेजा गया है।

गुना में बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रभारी कलेक्टर आदित्य सिंह तोमर एक पटवारी को निलंबित किया गया है।कलेक्टर ने राघौगढ़ अनुविभाग में पदस्थ पटवारी राधेश्याम शर्मा, बेराखेड़ी को निलंबित कर दिया है। प्रभारी कलेक्टर ने कहा है कि सभी अधिकारी मुख्यालय न छोड़ें। अपने काम पर फोकस करें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मौसम में फिर बदलाव, इन जिलों में बारिश के आसार, सितंबर में होगी मानसून की विदाई, जानें विभाग का पूर्वानुमान

गुना के जोगीराड़ा प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी घनश्याम जाटव ने 13 दिनों से नदारद शिक्षिका को नोटिस थमाया गया है।बीआरसीसी राहुल रावत का कहना है कि यह बहुत बड़ी बात है कि 13 दिन से अनुपस्थित है, संबंधित सीएससी ने उनका वेतन काटने का प्रमाणीकरण पहुंचाया है, छुट्टी वाले दिनों को अवकाश मानकर अनुपस्थित दर्शाया गया। शिक्षकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में महिला शिक्षिका ने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है इसलिए वह स्कूल नहीं जा पा रही हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews