
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में 30 सितम्बर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगा दिया जाएगा। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कही। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन (vaccination) कार्य प्रतिदिन किया जाएगा। जरुरत पड़ने पर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के घर जाकर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत लोगों को सेकेंड डोज लग जाए, जिससे सभी को कोरोना का पूरा सुरक्षा कवच मिल सके।
मुख्यमंत्री रतलाम के बड़बड़ स्थित विधायक सभागृह में कोविड वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग करने वालों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन करवाने के बाद या तो कोविड 19 होगा नहीं और यदि हुआ तो भी जानलेवा नहीं होगा। सीएम ने कहा कि सितंबर माह तक सबको पहला डोज़ लगा दिया जायेगा, यह मेरा संकल्प है और इसमें आपका सहयोग चाहिये। मुख्यमंत्री ने अपील की कि जिन्होंने पहला डोज़ लगवा लिया है, वो दूसरा ज़रूर लगवा लें। जिन लोगों ने दोनों डोज़ लगवा लिए वो दूसरे नागरिकों को इसके लिए प्रेरित करें। लोगों की ज़िंदगी बचाने के अभियान में धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल भी जुड़ें। उन्होने कहा कि सभी पात्रों के वैक्सीनेशन के बाद बाजार खुल सकेंगे, काम-धंधे पहले की भांति हो सकेंगे। इसलिए सभी से अनुरोध है कि स्वयं के साथ दूसरों को भी टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।
मेरे भाइयों-बहनों, वैक्सीनेशन करवाने के बाद या तो #COVID19 होगा नहीं और यदि हुआ तो भी जानलेवा नहीं होगा।
सितंबर माह तक सबको पहला डोज़ लगा दिया जायेगा, यह मेरा संकल्प है। इसमें आपका सहयोग चाहिये: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj #MPVaccinationMahaAbhiyan2 pic.twitter.com/PdIP4dvbFe
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 26, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

