सीएम शिवराज का तोहफा, 2 लाख 41000 महिलाओं के खातों में 24 करोड़ 11 लाख रुपए जारी, इन जिलों को लाभ

mp shivraj singh

MP Shivraj Singh Chouhan:  मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आहार अनुदान योजना के तहत बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की 2 लाख 41 हजार 120 महिलाओं के खाते में 24 करोड़ 11 लाख 20 हजार रूपए अंतरित किए है। बता दे कि आहार अनुदान योजना प्रदेश के 15 जिलों में संचालित है। इस दौरान सीएम  चौहान ने छिंदवाड़ा, उमरिया और श्योपुर की महिलाओं से वर्चुअली संवाद भी किया।

2017 में शुरू हुई थी योजना

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार योजना शुरू कर रही है। योजना में परिवारों को दो पशु, भैंस या गाय उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आहार अनुदान योजना इस उद्देश्य से आरंभ की गई थी कि महिलाएँ अनुदान की राशि अपने परिवार की बेहतरी के लिए खर्च करें।

हर महीने 1000 रुपए

सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों की महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि का महिलाओं ने सही तरीके से उपयोग किया है और इसके परिणाम भी बेहतर आए हैं। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण  पल्लवी जैन गोविल तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह उमरिया से वर्चुअली सम्मिलित हुई।

कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

सीएम चौहान ने कहा कि आहार अनुदान योजना प्रदेश के 15 जिलों में संचालित है। इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में रह रही विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनजातीय भाई-बहनों की बेहतरी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ऐसे परिवार जिनके पास रहने की जगह नहीं है, उन्हें नि:शुल्क प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे और उनके घर बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

हितग्राहियों से संवाद

सीएम चौहान ने छिंदवाड़ा की  रेशमा, उमरिया की  दइजी बाई बैगा, श्योपुर की  ऊषा और माया से वर्चुअली संवाद किया।  रेशमा और दइजी बाई ने कहा कि आहार अनुदान से मिलने वाले पैसों से बच्चों को दूध एवं अन्य पोषक सामग्री उपलब्ध कराना सरल हुआ है। सीएम को हितग्राही  दइजी बाई ने उमरिया आने का निमंत्रण भी दिया।संवाद में श्योपुर की हितग्राही  ऊषा बताया कि वे स्व-सहायता समूह की गतिविधियों से जुड़ी हैं तथा टेबलेट से समूह की गतिविधियों का संचालन करती हैं। सीएम चौहान ने हितग्राही महिलाओं से खाद्यान्न वितरण और आयुष्मान कार्ड के संबंधी जानकारी भी ली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews