Ladli Behna Yojana : सरकार ने घटाई 2 लाख लाड़ली बहना! उमंग सिंघार बोले- लोकसभा चुनाव के बाद ये संख्या कितनी बचेगी ये तो…

Umang Singhar

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने एक बार फिर लाड़ली बहना योजना पर सवाल खड़े किए है। इस बार सिंघार ने योजना से लाड़ली बहनों की संख्या घटाने पर बीजेपी और नई सरकार को घेरा है। सिंघार ने कहा कि प्रदेश की नई सरकार ने दो लाख लाडली बहनों की छंटनी कर दी। सितंबर 2023 में इनकी संख्या 1 करोड़ 31 लाख थी, अब यह संख्या एक करोड़ 29 लाख हो गई। लोकसभा चुनाव के बाद ये संख्या कितनी बचेगी, ये तो नए सीएम मोहन यादव ही तय करेंगे। बता दे कि आज ही सीएम मोहन यादव ने योजना की 8वीं किस्त के 1576.61 करोड़ रूपये जारी किए है।

नई सरकार ने घटाई योजना से 2 लाख लाड़ली बहनों की संख्या

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि नई सरकार ने घटाई 2 लाख लाड़ली बहना! झूठे विज्ञापनों की सच्चाई। क़र्ज़ का बोझ नहीं ढो पा रही विज्ञापन से बनी भाजपा सरकार । प्रदेश की लाखों लाडली बहनों से झूठ बोल कर वोट ले लिए और अब उन्ही में से 2 लाख बहनों की छंटनी कर दी। जब सितंबर में शिवराज CM थे, तब लाडली बहनों की संख्या 1.31 करोड़ थी, अब नए CM मोहन यादव जी ने इस संख्या को छाँटकर 1.29 करोड़ कर दिया है यानी 2 लाख तो नई सरकार बनते ही घटा दी।सरकारी विज्ञापन इसका प्रमाण है, जनता खुद देखे।

लोकसभा चुनाव के बाद ये संख्या कितनी बचेगी?

उमंग सिंघार ने आगे लिखा है कि लोकसभा चुनाव के बाद ये संख्या कितनी बचेगी, ये तो नए सीएम मोहन यादव
ही तय करेंगे। नए CM क्यों चाहेंगे कि लाड़ली बहना के ‘प्यारे भैया’ शिवराज जी ही बने रहें और मोहन यादव जी आपकी योजना को कर्ज लेकर ढोते रहें!’लाड़ली बहना योजना’ को लेकर लोगों की शंका गलत नहीं है कि CM बदलते ही इस योजना पर तलवार लटकी है। सरकार भले BJP की है, पर CM का चेहरा तो नया है!अब लाड़ली बहनों को भी समझ आ रहा है कि ये BJP का चुनावी पाखंड था, जिसका रंग उतरने लगा है! सिंघार ने इस पोस्ट को मध्य प्रदेश सीएम, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी मध्य प्रदेश, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग किया है और ladlibehnayojana  लाडली बहना हैशटेग किया है।

किस्त जारी होने से पहले किया था ये पोस्ट

  • यह पहला मौका नहीं है जब उमंग सिंघार ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है। इससे पहले 9 जनवरी को सिंघार ने एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि लाड़ली बहना योजना बंद” करने का अंदेशा सही निकल रहा है, सरकार के लिए योजना में पैसे देने का संकट सामने खड़ा है! प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद जनवरी की 8वीं किस्त के लिए 1,596 करोड़ रुपए का इंतजाम बड़ी मुश्किल से हो पाया है, 10 जनवरी को तो लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि जैसे तैसे आ जाएगी लेकिन, फरवरी की किस्त को लेकर विभाग बेहद परेशान और असमंजस में है।
  • आगे लिखा था कि  महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग से फरवरी की किस्त जारी करने के लिए बजट मांगा है। जबकि, वित्त विभाग ने 38 से अधिक योजनाओं में बिना अनुमति वित्तीय आहरण पर पहले ही रोक लगा दी गई है। कहा है आप मामा जी (शिवराज सिंह चौहा)! बहनों के लिए कुछ तो करिए!इस पोस्ट को उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश बीजेपी को भी टैग किया था।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews