MP: स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज से चलेगा ये विशेष अभियान, ऐसा मिलेगा लाभ, कलेक्टरों को निर्देश जारी

MP College

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा।

यह भी पढे..अब कॉलेज के शिक्षकों ने दी सरकार को चेतावनी, पदोन्नति-सेवानिवृत्ति आयु वृद्धि समेत कई मांग

आज 10 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत होगी और 20 अक्टूबर को समापन होगा। 10 दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान में युवा मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनपुम राजन ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश भी जारी किए हैं।

यह गतिविधियाँ होंगी संचालित

  • प्रत्येक हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में नए युवा मतदाताओं को जागरूक करने बीएलओ की टीम जाएगी, इसके लिए बीएलओ दल का गठन किया जाएगा।
  • जिन छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उनका नाम वोटर हेल्पलाइन एप से जोड़ा जाएगा।
  • मतदाताओं को जागरूक करने हर एक शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाए जाएंगे।
  • मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा।
  • कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति कर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • हर एक शिक्षण संस्थान में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। उनका नाम एवं नंबर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जाएगा।
  • मतदाता साक्षरता क्लब, कैंपस एंबेसडर और निर्वाचन नोडल अधिकारियों को साल में एक बार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • हर एक हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्व विद्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी और कैंपस एंबेसडर का नाम, मोबाइल नंबर संस्थानों में सुरक्षित स्थानों पर लिखा जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews