MP News : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द कैबिनेट में आएगा ये बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद होगा लागू

mp government

demo pic

MP News : नए साल से पहले राज्य की शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में हुक्का लाउंज बंद करने की तैयारी में है, इसके लिए जल्द एक बिल लाया जाएगा, जिसे 13 दिसंबर को होने वाली संभावित कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है।यहां से मंजूरी के बाद इस बिल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के जरिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा और फिर मंजूरी मिलने के बाद इस बिल को मप्र में लागू किया जाएगा।

प्रदेश की शिवराज सरकार हुक्का बार (लाउंज) के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एमपी में अब सभी हुक्का बार बंद करने की तैयारी में है। इसक लिए राज्य सरकार ने पहली बार बिल तैयार किया है, जिसमें हुक्का बार चलाने को अपराध माना है यानि शिकायत आने पर बिना किसी वारंट के पुलिस न केवल गिरफ्तार करेगी, बल्कि तुरंत कार्रवाई भी करेगी। कार्रवाई का अधिकार पुलिस में सब इंस्पेक्टर या उससे ऊपर के अधिकारी को दिया गया है। वे तुरंत हुक्का बार पहुंचकर सामान जब्त करेंगे और अपराध दर्ज करेंगे।

सख्त रहेंगे कानून

इस बिल के तहत मप्र में गुजरात-महाराष्ट्र की तर्ज पर कम से कम सजा 1 साल और अधिकतम 3 साल की जेल होगी। राजस्थान-छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 50000 से लेकर 1 लाख रुपए तक जुर्माना रखा गया है।संभावना है कि जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव को पारित कर राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ताकी मंजूरी मिलते ही इसे लागू किया जा सके। गुजरात और महाराष्ट्र को मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए मप्र को भी स्वीकृति की उम्मीद है।​​​​​​

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews