सीएम ने किसानों को दी बड़ी राहत, चने की समर्थन मूल्य पर खरीद इस तारीख तक बढ़ाई

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चने (Gram) के समर्थन मूल्य पर खरीदी की तारीख बढ़ा दी गई है। किसानों (farmers) की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की तारीख 5 जून तक बढ़ा दी है।

बैतूल पहुंचे मंत्री कमल पटेल, कहा 30 मई तक नर्मदापुरम संभाग को करना है कोरोना मुक्त

बता दें कि 15 मई को चने के समर्थन मूल्य की खरीदी समाप्त हो गई थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें पता चला है कि कुछ स्थानों पर चना न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे गया है, जिसके बाद किसानों ने सर्मथन मूल्य (MSP)) पर खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की है। इसपर फैसला लेते हुए अब ये तारीख 5 जून तक बढ़ा दी गई है। सीएम ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे एकाध दिन में तैयारी कर लें और फिर समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाए। सीएम ने कहा कि ‘किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। प्रदेश में किसी भी किसान का चना समर्थन मूल्य से नीचे नहीं बिकने देंगे, इसीलिये हमने चने के समर्थन मूल्क पर खरीदी की तिथि को 5 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। पहले ये तिथि 15 मई तक थी, जिसे किसानों के आग्रह पर बढ़ाने का हमने निर्णय लिया है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews