
BJP Leader Beaten tribal with slipper/ Kamalnath/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासियों से बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। नीमच और सीधी के बाद अब बीजेपी नेता द्वारा अनूपपुर में एक आदिवासी बुजुर्ग को चप्पलों से पीटने के मामले के बाद बवाल खड़ा हो गया है।विपक्ष ने मुद्दे को लपकते हुए शिवराज सरकार पर हमले करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के कई नेता इस वीडियो को शेयर कर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बीजेपी और सरकार की घेराबंदी कर रहे है, हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख बीजेपी मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है, वही पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसी बीच अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से इस्तीफे की मांग की है।
अत्याचार रोक नहीं सकते तो इस्तीफ दे दीजिए शिवराज जी
कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि शिवराज सिंह चौहान जी आप यह वीभत्स वीडियो देखकर अनदेखा नहीं कर सकते। अनूपपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के शव के बगल में भारतीय जनता पार्टी का नेता दूसरे आदिवासी व्यक्ति को चप्पल से पीट रहा है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, आदिवासी अत्याचार पार्टी बनती जा रही है।आखिर आप चाहते क्या हैं? जब आप आदिवासियों पर अत्याचार रोक नहीं सकते तो कम से कम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दीजिए। पांव धोने के पाखंड से आपकी क्रूर सत्ता का प्रायश्चित नहीं हो सकता।
एमपी को आदिवासी अत्याचार में नंबर वन बना दिया
कमलनाथ ने आगे लिखा है कि आपने मध्य प्रदेश को न सिर्फ आदिवासी अत्याचार में नंबर वन बना दिया है, बल्कि अत्याचारों की निर्दयता में भी मध्य प्रदेश को नंबर वन बना दिया है। जिसे देखकर हमारा सिर शर्म से झुक जाता है।क्या आपने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को आदिवासियों पर अत्याचार करने का लाइसेंस दे दिया है?कभी नेमावर में एक आदिवासी बेटी और परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा गाड़ दिया जाता है।
शिवराज जी अब आप विदा हो जाइए ताकि मध्य प्रदेश को इस क्रूरता से मुक्ति मिले।
कमलनाथ ने आगे लिखा है कि कभी नीमच में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटा जाता है कि उसकी मृत्यु हो जाए।कभी सीधी में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की जाती है। और हर बार आदिवासी पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति या तो भाजपा का नेता होता है या उससे जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति। शिवराज जी अब आप विदा हो जाइए ताकि मध्य प्रदेश को इस क्रूरता से मुक्ति मिले।
विक्रांत भूरिया ने भी वीडियो शेयर कर लगाया आरोप
इस मामले में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “शिवराज एक तरफ तो आदिवासियों को चप्पल बांटने का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ भाजपा का अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बुजुर्ग आदिवासियों को चप्पल से पीटता है, जबकि आदिवासी बरनु सिंह गोंड के साथी भोमा सिंह की पिकअप की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन भाजपा का मंडल अध्यक्ष जय गणेश आदिवासी बरनु सिंह गोंड को जानवरों की तरह चप्पल से पीट रहा है. इनकी मानवता कहां चली गयी है? विक्रांत भूरिया ने आगे कहा, बस अब और नहीं, आदिवासी विरोधी शिवराज सरकार को उखाड़ फेंको ये अब जंगलराज।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1704322350932734114
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

