सीएम मोहन यादव का ऐलान ‘लाड़ली लक्ष्मी सहित कोई योजना बंद नहीं होगी’, मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण तीर्थस्थल विकसित किए जाएंगे

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav big announcement : सीएम मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में कोई योजना बंद नहीं की जाएगी। आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री ने ये बात कही। इसी के साथ उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में जहां जहां भगवान कृष्ण के पांव पड़े हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे।

मोहन यादव ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया

गुरुवार को मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का अंतिम दिन था। इस दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “अयोध्या, मथुरा, माया, काशी, कांची, अवन्तिकापुरी, द्वारवती ज्ञेया: सप्तैता मोक्ष दायिका।। मेरा सौभाग्‍य है कि दुनिया की सात पवित्रतम नगरी में एक नगरी अवन्तिका है, जहां से मैं आता हूं।” उन्होने कहा कि ये सिर्फ बीजेपी में ही संभव है कि यहां एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बना दिया जाता है और एक मिल मजदूर परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाते हैं। उन्होने कहा कि वो इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

‘कोई योजना बंद नहीं होगी’

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कोई योजना बंद नहीं करने जा रही है और आगे भी कोई योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी सहित कोई भी योजना बंद नहीं होगी और सरकार ने सारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि रखी है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार उज्जैन, धार सहित उन सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े थे। बता दें कि इससे पहले भी मोहन यादव कह चुके हैं कि सांस्कृतिक अनुष्ठान के पर्व के अंतर्गत महाकाल से लेकर ओरछा के राजा राम के मंदिर तक, सलकनपुर से लगाकर कटनी मैहर की माताजी तक सारे देवस्थानों को लेकर सरकार रोडमैप बना रही है।

[dgv_vimeo_video id=”896849596″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews