Corona update: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 200 पार, 15 मरीजों की हुई मौत

Corona update: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 200 पार, 15 मरीजों की हुई मौत

भोपाल।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले की संख्या में तेज़ी से वृद्धि होती जा रही है। रविवार देर रात 12:30 बजे राजधानी के इब्राहिमगंज में रहने वाले एक 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। जिसके साथ राजधानी में कोरोना से यह पहली मौत है। मरीज को 4 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा था। नर्मदा अस्पताल की डॉक्टर रेनू वर्मा के मुताबिक संक्रमित के दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से अबतक 15 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं रविवार को राजधानी में 23 नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 200 के पार पहुंच गई है।

दरअसल रविवार देर रात भोपाल में कोरोना के 23 नए मरीज पाए गए। इनमें से 12 जमाती और 11 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी है। इसी के साथ राजधानी में कोविड19 संक्रमित की कुल संख्या 40 पर पहुंच गई है। सभी को एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 मरीज की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें इनसे डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि बाकी उन 39 संक्रमित का इलाज भोपाल के एम्स में चल रहा है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भोपाल के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और सीनियर आईएएस अधिकारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद करीब 40 अधिकारियों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।

इसी बीच कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 214 पहुंच गई है। जिसमें इंदौर 135, भोपाल 41, मुरैना में 12, जबलपुर में 8, बड़वानी में 3, उज्जैन में 7 के साथ ग्वालियर शिवपुरी और छिंदवाड़ा में भी दो-दो संक्रमित पाए गए हैं। वही इंदौर में 9, उज्जैन ने 3 के साथ खरगोन और छिंदवाड़ा में एक- एक मरीज की मौत हो चुकी है। जिसके साथ ही प्रदेश में मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया है।

शहर में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच भोपाल के कुछ एरिया को कैंटोनमेंट कर दिया गया है। जहां शहर के ऐशबाग, त्रीलंगा, रहमानिया मस्जिद, तलैया, श्यामला हिल्स, दुर्गा नगर, प्रोफेसर नगर,टीटी नगर, चार इमली, शिवाजी नगर, इंद्र नगर और उमराव दूल्हा को कैंटोनमेंट एरिया घोषित कर उसे बफर जोन बना दिया गया। इसके साथ ही रविवार को संक्रमित मरीज के मिलने के बाद इब्राहिमगंज, गोविंदपुरा, होशंगाबाद रोड, कोलार, कान्हा टावर, तुलसी नगर और लोहा बाजार को भी निषेध क्षेत्र में शामिल कर दिया गया। इन इलाकों के लोगों को 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। जहां इस वायरस के लक्षण दिखने पर उन्हें तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना होगा।

वही सरकार के आदेश के बाद भोपाल में सोमवार से टोटल लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इसके तहत दूध और दवाइयों की दुकान को छोड़कर बाकी अन्य दुकानें सरकार के अगले आदेश तक बंद रहेगी। बाहर घूमने एवं नियम तोड़ने पर पुलिस के गिरफ्तारी का सामना आम जनता को करना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले 21 दिन के लॉकडाउन के बीच अभी तक बाजार और किराना स्टोर खुले थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews