डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे गिरफ्तार, मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ रही थी, कांग्रेस विधायक भी हिरासत में

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे गिरफ्तार, मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ रही थी, कांग्रेस विधायक भी हिरासत में

Deputy Collector Nisha Bangre arrest : पुलिस ने आज सोमवार को चर्चित डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे अपना इस्तीफा मंजूर किये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ रही थी, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं मानी तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए।

बैतूल से पदयात्रा पर निकली हैं निशा बांगरे 

बता दें कि कि छतरपुर जिले के लवकुशनगर में पदस्थ रहीं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे तीन महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन शासन ने इसे मंजूर नहीं किया है। वे अपने इस्तीफे को मंजूर किये जाने की मांग को लेकर बैतूल से पदयात्रा करते हुए भोपाल पहुंची हैं।

कांग्रेस भी प्रदर्शन में शामिल, विधायक व जिला अध्यक्ष हिरासत में 

मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ने से पहले निशा बांगरे ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उनका समर्थन करने कांग्रेस भी पहुंची, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, भोपाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने दोनों को भी हिरासत में लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”872470200″]

[dgv_vimeo_video id=”872469811″]

[dgv_vimeo_video id=”872468952″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews