MP निकाय चुनाव 2021: चुनाव आयोग ने सरकारी स्कूल की इस शिक्षिका को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

निकाय चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी भले ही ना हुआ हो, लेकिन चुनाव आयोग और राजनैतिक पार्टियों BJP और कांग्रेस (MP Congress) समेत अन्य दलों की तैयारियां जोरों पर है।निकाय चुनाव की कभी भी आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को बड़ी जिम्मेदारी दी है।आयोग ने सुश्री सारिका घारू( Sarika Gharu) को ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया है।

यह भी पढ़े.. GOOD NEWS: निकाय चुनावों 2021 से पहले केन्द्र का मध्यप्रदेश को बड़ा तोहफा

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय निकायों (Urban body elections 2021) और त्रि-स्तरीय पंचायतों (Panchayat Election 2021) के आम निर्वाचन-2021 में निर्वाचन के प्रति मतदाताओं (Voters) में जन-जागरूकता लाने के लिये शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांडिया (Government School), पिपरिया जिला होशंगाबाद (Pipriya, Hoshangabad) की अध्यापिका सुश्री सारिका घारू को राज्य स्तरीय ब्राण्ड एम्बेसेडर (Brand ambassador) नियुक्त किया है।

Damoh By-election: चुनाव आयोग का ऐलान-17 अप्रैल को होगा दमोह विधानसभा का उपचुनाव

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि निकाय चुनाव में सुश्री घारू जिलों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी और नोडल अधिकारी (सेन्स) से विचार-विमर्श कर सेन्स की गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगी। उन्होंने बताया है कि सुश्री घारू को आवश्यक सहयोग के लिये सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

18 मार्च को स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण

स्थानीय निकायों चुनावों 2021 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिये 18 मार्च को सुबह 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में निर्वाचन की घोषणा से लेकर नाम निर्देशन-पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन और आदर्श आचरण संहिता (Code Of Conduct) के बारे में जानकारी दी जायेगी।

यह भी पढ़े.. CM Helpline: विदिशा कलेक्टर का एक्शन-अधिकारी निलंबित, PHE उपयंत्री पर भी गिरी गाज

सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग दुर्ग विजय सिंह ने बताया है कि प्रशिक्षण में कलेक्टर (Collector) के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और दो जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स भी उपस्थित रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews