Video : गणतंत्र दिवस समारोह में भावुक हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मां के चरणों में सिर झुकाकर कही ये बड़ी बात

Video : गणतंत्र दिवस समारोह में भावुक हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मां के चरणों में सिर झुकाकर कही ये बड़ी बात

Republic Day 2023 : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) की कार्यशैली की चर्चे सोशल मीडिया में बने ही रहते हैं, आज एक बार फिर वे चर्चा में है, इस बार उनकी जिस वजह से हो रही है वो है उनकी भावुकता। आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, इसी दौरान वे अचानक अपनी सीट से उठे और मां के चरणों में सिर रख दिया, अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद अधिकारी चौंक गए, 15 सेकंड का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कभी नाले नाली साफ़ करना, कभी सार्वजानिक टॉयलेट साफ़ करना, कभी किसी बुजुर्ग के क़दमों में सिर झुका लेना, कभी मंच से जनता को साष्टांग दंडवत करना ये सब ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर की आदत में है लेकिन आज जब उन्होंने अपनी मां के चरणों में सिर रखा तो वे भावुक दिखाई दिए।

ग्वालियर जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम एसएएफ मैदान में था, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे, इस समारोह में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मां सुधा तोमर भी शामिल हुई, कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक अपनी सीट से उठे और पास में बैठीं अपनी मां के आगे घुटनों के बल बैठकर उनके कदमों में सिर रख दिया और फिर उठकर अपनी सीट पर बैठ गए।

अचानक हुए इस घटनाक्रम को मंत्री के आसपास मौजूद लोग ही देख पाए, जिन सरकारी अधिकारियों ने ये द्रश्य देखा अवाक् रह गए, झंडा फहराने के बाद जब मीडिया में मंत्री जी से सार्वजानिक जगह पर मां के चरणों में सिर रखने पर सवाल पूछा तो भावुक होते हुए उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि – ये मेरा सौभाग्य है कि उनके आशीर्वाद से आज मुझे अपने ही शहर में अपनों के बीच गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का ये सुअवसर प्राप्त हुआ है।”

आपने  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मां के चरणों में बैठे और मां के पैर छूते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कई बार देखा होगा, लेकिन अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, 15 सेकंड के ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है और तारीफ  बटोर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”792948743″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews