मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर, शिवराज सरकार का अहम फैसला

farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) आए दिन किसानों के लिए बड़े फैसले ले रही है।अब शिवराज सरकार ने गोवंश की नस्ल सुधारने के लिए नंदी बधियाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है।राज्य शासन द्वारा इस संबंध में सभी जिला एवं संभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

यह भी पढ़े.. भूपेश बघेल-रंधावा को एयरपोर्ट पर उतरने की परमिशन नहीं, केंद्रीय मंत्री के बेटे पर FIR

पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल (Animal Husbandry Minister Prem Singh Patel) ने बताया है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि एवं गायों की नस्ल सुधारने के लिए निकृष्ट एवं निराश्रित नंदियों का बधियाकरण किया जाएगा।आज 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 2 चरणों में बधियाकरण अभियान चलेगा। अभियान का प्रथम चरण 4 से 7 अक्टूबर एवं द्वितीय चरण 8 से 23 अक्टूबर तक चलेगा।

मंत्री  पटेल ने कहा कि प्रथम चरण में 4 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश की समस्त गौशालाओं में निकृष्ट नंदियों का बधियाकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में 8 से 23 अक्टूबर तक प्रदेश के समस्त विकास खंडों में ग्राम पंचायतों और ग्रामों में बधियाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों का सर्वे कराया जाकर निकृष्ट एवं निराश्रित नंदियों का पंजीकरण कराया गया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह प्रदेश को देंगे आज करोड़ों की सौगात, इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

मंत्री  पटेल ने पशुपालकों और किसानों से इस अभियान का लाभ लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने निकृष्ट एवं निराश्रित नंदियों का बधियाकरण करवा लें जिससे अच्छी नस्ल की गायों के वंश में वृद्धि होने से दुग्ध उत्पादन भी बढ़ सके।राज्य शासन (MP Government) द्वारा इस संबंध में सभी जिला एवं संभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews