खबर का असर : मध्य प्रदेश में परिवहन चेकपोस्ट बंद करने का फैसला ऐतिहासिक, इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दिया mpbreakingnews को धन्यवाद

एसोसिएशन ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में परिवहन चेकपोस्ट बंद करने का ऐतिहासिक फैसला लेने से एमपी और देश के परिवहनकर्ताओं और वाहन चालकों को बड़ा तोहफ़ा मिला है। आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र की मुहिम और जाँबाज़ पत्रकार भाइयों के सहयोग से मध्य प्रदेश में परिवहन चेकपोस्ट के स्थान पर भ्रष्टाचार मुक्त टेक्नॉलॉजी आधारित गुजरात मॉडल लागू कराने में सफलता मिली है।
खबर का असर : मध्य प्रदेश में परिवहन चेकपोस्ट बंद करने का फैसला ऐतिहासिक, इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दिया mpbreakingnews को धन्यवाद

Impact of MP Breaking News : एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की ख़बर का एक बार फिर असर हुआ है और इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पत्र लिखकर विशेष रूप से इसे उल्लेखित किया है। बता दें कि प्रदेश में आरटीओ बैरियर पर अवैध वसूली को  लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है और 1 जुलाई से अन्तर्राज्यीय सीमाओं में संचालित होने वाले परिवहन चेकपोस्ट बंद कर दिए गए हैं।

खबर का असर

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ लंबे समय से मध्य प्रदेश के आरटीओ बैरियर पर अवैध वसूली, जाँच चौकियों पर धांधली और परिवहन विभाग की कई अनियमितताओं को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। इस विषय पर प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने भी गंभीरतापूर्वक निर्णय लिए है। अब मुख्यमंत्री के आदेशानुसार एक जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट जो अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन के संबंध में भूमिका अदा करते हैं,  वहां संबंधित जिला प्रशासन के साथ तालमेल करने और अव्यवस्थाओं तथा अन्य शिकायतों को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पत्र लिखकर जताया आभार

इसके बाद इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को पत्र लिखकर धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश में परिवहन चेकपोस्ट बंद करने का ऐतिहासिक फैसला लेने से एमपी और देश के परिवहनकर्ताओं और वाहन चालकों को बड़ा तोहफ़ा मिला है। वाहन चालकों और मालिकों में इस फैसले से खुशी की लहर है और वे सभी दिल से दुआएँ दे रहे हैं। आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र की मुहिम और जाँबाज़ पत्रकार भाइयों के सहयोग से ही मध्य प्रदेश में परिवहन चेकपोस्ट के स्थान पर भ्रष्टाचार मुक्त टेक्नॉलॉजी आधारित गुजरात मॉडल लागू कराने में सफलता मिली है। इसके लिए इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आपके समाचार पत्र के सभी पत्रकार भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए आपको धन्यवाद ज्ञापित करता है।’ ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का ये पत्र एक बार फिर इस बात की पुष्टि करता है कि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ सदैव ईमानदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की सराहना हमें फिर-फिर याद दिलाती है कि हम पूरी सच्चाई के साथ मुद्दों को उठाते आए हैं और आगे भी ये सिलसिला बरकरार रहेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews