विश्वास मत पर बोले शिवराज -BSP-SP के साथ निर्दलियों का भी मिला समर्थन

विश्वास मत पर बोले शिवराज -BSP-SP के साथ निर्दलियों का भी मिला समर्थन

भोपाल।

सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में विश्वास मत साबित किया। विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष सत्र से पहले और सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद बहुमत के प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। सभा के सभापति जगदीश देवड़ा द्वारा विश्वास मत को पारित करने की आज्ञा के बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई।

जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राज्यपाल ने 15 दिन के भीतर वर्तमान सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। किंतु कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए और इसके संक्रमण से निपटने के लिए मौजूदा सरकार ने विधिवत विश्वास मत हासिल किया है। सीएम चौहान ने कहा कि इस वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की जनता के लिए कुछ संवैधानिक निर्णय भी लेने की आवश्यकता थी जिसके कारण विश्वास मत प्राप्त करना जरूरी था। उन्होंने सपा बसपा और निर्दलीय विधायक का आभार व्यक्त करते हुए का कि वह हृदय से आभारी हैं की फ्लोर टेस्ट में उन्हें इन दलों का भी समर्थन प्राप्त हुआ।

दरअसल मंगलवार को नए सरकार के विश्वास मत के प्रक्रिया के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस का एक भी सदस्य मौजूद नहीं होने के कारण सर्वसम्मति से ध्वनिमत होकर फ्लोर टेस्ट पास किया। भाजपा विधायक डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सपा बसपा और निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा सरकार के विश्वास मत के पक्ष में मतदान किया है। वही विश्वास मत की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सदन की कार्यवाही को सभापति देवड़ा द्वारा 27 मार्च सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews