MP News : बैतूल में बोले कमलनाथ ‘अभी तो मैं जवान हूं’, अंतिम सांस तक जनता से सांस निभाने का वादा

MP News : बैतूल में बोले कमलनाथ ‘अभी तो मैं जवान हूं’, अंतिम सांस तक जनता से सांस निभाने का वादा

Kamal Nath in Betul : पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ शनिवार को बैतूल पहुंचे। यहां उन्होने खेड़ली बाजार (आमला) में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमला किया। इस मौके पर उन्होने ये भी कहा कि वो अंतिम सांस तक जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होने शिवराज सरकार को किसान और जनता विरोधी करार दिया।

कमलनाथ ने कहा कि ‘मुझे अपनी जवानी याद आती है। ये मत सोचिएगा कि जवानी नहीं रही। अभी तो जवानी है। आपके आशीर्वाद और प्यार से मैं अंतिम सांस तक आपके साथ खड़ा रहूंगा।’ इस मौके पर उन्होने इंदौर में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को फर्जीवाड़ा बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 18 साल में कोई निवेश नहीं आया है। लोगों में विश्वास होता है तभी वो इन्वेस्ट करते हैं, लोगों को इस सरकार पर विश्वास नहीं है। उन्होने कहा कि हमें 15 महीने काम करने के लिए मिले थे। हमने किसानों का कर्ज माफ किया, 100 रूपये में सौ यूनिट बिजली दी। रोजगार देने के अवसर शुरू किए थे लेकिन हमारी सरकार गिरा दी गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है और समाज के वर्गों में फूट डालने का काम करती है। मध्य प्रदेश की पहचान अब व्यापम घोटाले जैसे भ्रष्टाचार से है। उन्होने कहा कि हम ठेके और संविदा की परंपरा को समाप्त करते हैं। शिवराज भाषण देने की मशीन हैं, लगातार भाषण देते रहते हैं लेकिन योजनाओं पर अमल नहीं हो पाता। उन्होने कहा कि जनता अब समझ रही है। बीजेपी चाहे जितना गुमराह करने की कोशिश करे, लेकिन जनता अब उसकी बातों में आने वाली नहीं है। उन्होने कहा कि आज का नौजवान कोई ठेका या कमीशन नहीं चाहता, वो रोजगार चाहता है। कमलनाथ ने कहा कि बैतूल का भविष्य आपके हाथ में है। प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रख लीजिए और सच्चाई का साथ दीजिए। ये सच्चाई पहचानकर ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”789258061″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews