एमपी विधानसभा चुनाव 2023 : चुनावी प्रचार के शोर थमने से पहले कमलनाथ ने फिर दिए ये 11 वचन, क्या जनता पर पड़ेगा असर?

Kamal Nath promises

MP Election 2023/Kamal Nath : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है, चुनावी प्रचार का आज अंतिम दिन है, शाम छह बजे चुनावी प्रचार थम जाएगा, इसके बाद 17 नवंबर को मतदान होगा। वोटिंग से पहले सभी राजनैतिक दल जनता को साधने और जीत के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे है। आज प्रचार के आखिरी दिन भी भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोकेंगे। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर अपने 11 वचनों को फिर दोहराया है, हालांकि इसका जनता पर कितना असर होगा यह तो मतदान और फिर नतीजों के आने पर ही पता चलेगा।

कमलनाथ का वादा-सरकार बनने पर बिजली बिल माफ, नारी सम्मान योजना

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि खुशहाल परिवार से खुशहाल मध्यप्रदेश मेरा विजन है और मध्यप्रदेश के हर परिवार को “खुशहाल परिवार” बनाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस की सरकार आएगी तो प्रदेश के हर घर को 365 दिन रोशन रखने के लिए “100 यूनिट का बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ” करेगी।प्रदेश के नागरिकों को 365 दिन ईलाज की सुविधा देने के लिए “परिवार का 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा” कराएंगे और “10 लाख का दुर्घटना बीमा” कराएंगे। बहनों की आर्थिक ताकत बढ़ाने के लिए “1500 रुपया प्रतिमाह नारी सम्मान योजना” में देंगे।

कांग्रेस का वचन- सत्ता में आते ही 500 में गैस सिलेंडर, 1500 रुपए पेंशन

कमलनाथ ने आगे लिखा है कि महंगाई से राहत देने के लिए “500 रुपए में गैस सिलेंडर” देंगे। प्रदेश के हर नागरिक को “पेयजल और स्वास्थ्य का अधिकार” देंगे।हर जरूरतमंद को अनाज देकर “भोजन का अधिकार” सुनिश्चित करेंगे।बच्चों को “निःशुल्क स्कूली शिक्षा” की व्यवस्था देंगे। पढ़ो–पढ़ाओ योजना में 500 रुपए से 1500 रुपए प्रतिमाह देंगे।”मेरी बिटिया रानी योजना” में बेटियों को 2.51 लाख रुपए के हित लाभ देंगे। “बेटी विवाह योजना” में विवाह सहायता 1 लाख 1 हजार रुपए देंगे। दिव्यांग, विधवा और बुजुर्गों की पेंशन को 1200 रुपए प्रतिमाह करेंगे।सभी को “न्यूनतम आय का अधिकार” देंगे।खुशहाल परिवार से खुशहाल मध्यप्रदेश का संकल्प साकार होगा। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews